back to top

देश भर में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1.35 लाख : सरकार

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1.35 लाख रह गई है जो संक्रमितों की कुल संख्या का महज 1.25 फीसदी है, जबकि पिछले 24 घंटे में केवल एक राज्य में संक्रमण के एक हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। यह जानकारी शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

मंत्रालय से प्राप्त जानकारी में कहा गया है कि 18 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे में किसी भी व्यक्ति की इस माहामारी से मौत नहीं हुई है। 13 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में एक से पांच लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। देश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या में तेजी से कमी आई है जो अब 1.35 लाख रह गई है जो कुल संक्रमण का 1.25 फीसदी है।

इसने कहा, पिछले कुछ सप्ताह में रोजाना संक्रमण की संख्या में लगातार कमी आ रही है। मंत्रालय ने कहा, पिछले 24 घंटे में केवल एक राज्य में एक हजार से अधिक संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने कहा, पिछले 24 घंटे में 18 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस संक्रमण से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। 13 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में एक से पांच व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हुई है।

इसने बताया कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 9,309 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,08,80,603 हो गई है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश भर में पिछले 24 घंटे में 15,858 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 1,05,89,230 हो गई है। संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.32 प्रतिशत हो गई है।

मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक 75,05,010 लोगों का टीकाकरण हो चुका है जिनमें 58,14,976 लोग स्वास्थ्यकर्मी हैं जबकि 16,90,034 व्यक्ति अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ता हैं। इसने कहा कि भारत सबसे कम समय में 70 लाख टीकाकरण करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। पिछले 24 घंटे में 87 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 75.86 फीसदी मौत छह राज्यों में हुई है। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में सर्वाधिक 25 लोगों की जबकि केरल में 16 लोगों की मौत हुई है।

RELATED ARTICLES

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...

अलीगंज अग्निकांड: बिल्डर ने खुद हटाना शुरू किया अवैध निर्माण

एलडीए ने 10 जुलाई को जारी किया था ध्वस्तीकरण आदेश,25 जुलाई तक स्वयं कार्रवाई की मिली थी मोहलत लखनऊ। अलीगंज सेक्टर-डी में हुए भीषण अग्निकांड...

स्वर्ण मुश्किल लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, एशियाड का नहीं कह सकती : मैरी कॉम

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मैरी कॉम को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों से अच्छे...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...

अलीगंज अग्निकांड: बिल्डर ने खुद हटाना शुरू किया अवैध निर्माण

एलडीए ने 10 जुलाई को जारी किया था ध्वस्तीकरण आदेश,25 जुलाई तक स्वयं कार्रवाई की मिली थी मोहलत लखनऊ। अलीगंज सेक्टर-डी में हुए भीषण अग्निकांड...

एआई से हाईटेक होगी काशी, गलियां बताएंगी बाबा विश्वनाथ धाम का रास्ता

वाराणसी। पुरातन और आध्यात्मिक नगरी काशी अब आधुनिक तकनीक से लैस होने जा रही है। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए...

प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, गृहकर-जलकर-सीवरकर के ब्याज पर 100% छूट

ओटीएस योजना लागू, 762 नगरीय निकायों में मिलेगा लाभ,15 अगस्त से 15 दिसंबर तक जमा कर सकेंगे बकाया लखनऊ। प्रदेश सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स (गृहकर,...