back to top

प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, गृहकर-जलकर-सीवरकर के ब्याज पर 100% छूट

ओटीएस योजना लागू, 762 नगरीय निकायों में मिलेगा लाभ,15 अगस्त से 15 दिसंबर तक जमा कर सकेंगे बकाया


लखनऊ। प्रदेश सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स (गृहकर, जलकर और सीवरकर) के बकायेदारों को बड़ी राहत दी है। प्रदेश सरकार ने एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू कर दी है। इसके तहत बकायेदारों को केवल मूल कर राशि जमा करनी होगी और उस पर लगा ब्याज व सरचार्ज पूरी तरह माफ कर दिया जाएगा। योजना का उद्देश्य राजस्व वसूली बढ़ाने के साथ ही वर्षों से लंबित कर विवादों का निस्तारण करना है। प्रमुख सचिव नगर विकास पी. गुरु प्रसाद ने सोमवार को इस संबंध में शासनादेश जारी किया। प्रदेश के सभी 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद और 545 नगर पंचायतों समेत कुल 762 नगरीय निकायों में यह योजना लागू होगी।


ओटीएस योजना के तहत गृहकर, जलकर और सीवरकर के बकायेदारों को केवल मूल कर राशि का भुगतान करना होगा। ब्याज और सरचार्ज में 100 प्रतिशत छूट तभी मिलेगी, जब पूरा मूल बकाया जमा कर दिया जाएगा। योजना का लाभ आवासीय, व्यावसायिक और मिश्रित उपयोग वाली सभी संपत्तियों को मिलेगा। एक अप्रैल 2026 तक के बकाये पर यह सुविधा लागू होगी।

व्यक्तिगत करदाताओं के अलावा सरकारी विभागों, स्वायत्तशासी संस्थाओं और सार्वजनिक उपक्रमों को भी योजना में शामिल किया गया है। बकायेदारों को राहत देते हुए भुगतान के लिए अधिकतम तीन किस्तों की सुविधा दी गई है। योजना लागू होने के 30 दिन के भीतर कम से कम एक-तिहाई मूल बकाया जमा करना होगा। शेष राशि दो मासिक किस्तों में जमा की जा सकेगी। हालांकि पूरा भुगतान तीन महीने के भीतर करना अनिवार्य होगा।

ओटीएस योजना 15 अगस्त 2026 से 15 दिसंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी। 15 अगस्त से 14 सितंबर तक नगरीय निकायों की ओर से प्रचार-प्रसार अभियान चलाकर बकायेदारों को योजना की जानकारी दी जाएगी। नगर विकास विभाग को उम्मीद है कि ओटीएस योजना से लंबे समय से लंबित कर मामलों का समाधान होगा और नगरीय निकायों की आय में वृद्धि होगी। वहीं भवन स्वामियों को ब्याज और सरचार्ज से बड़ी राहत मिलेगी।

आॅनलाइन और आॅफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन

योजना का लाभ लेने के लिए बकायेदार आॅनलाइन और आॅफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकेंगे। नगरीय निकाय अपनी वेबसाइट अथवा विशेष पोर्टल के माध्यम से आवेदन स्वीकार करेंगे। इसके लिए हेल्प डेस्क भी बनाई जाएगी। आवेदन प्राप्त होने के 15 दिनों के भीतर निस्तारण करना अनिवार्य होगा। शासन ने स्पष्ट किया है कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।


लखनऊ में 2.43 लाख भवन स्वामियों को राहत
राजधानी लखनऊ में इस योजना का लाभ करीब 2.43 लाख भवन स्वामियों को मिलेगा। नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार शहर में कुल 2,43,479 भवनों पर हाउस टैक्स बकाया है। इन भवनों पर मूल कर के रूप में 426.70 करोड़ रुपये और ब्याज के रूप में 223.45 करोड़ रुपये की राशि लंबित है। ओटीएस के तहत मूल कर जमा करने पर पूरा ब्याज माफ हो जाएगा।

नगर निगम के जोनवार आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक बकायेदार जोन-6 में हैं। यहां 62,511 भवनों पर 90.67 करोड़ रुपये का बकाया है। वहीं जोन-1 में बकाये की राशि सबसे अधिक है। यहां 24,705 भवनों पर 167.06 करोड़ रुपये की देनदारी दर्ज है। इसके अलावा जोन-8 में 109.90 करोड़, जोन-4 में 65.70 करोड़ और जोन-3 में 62.05 करोड़ रुपये का बकाया है।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

स्वर्ण मुश्किल लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, एशियाड का नहीं कह सकती : मैरी कॉम

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मैरी कॉम को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों से अच्छे...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...