back to top

कमांड सेंटर से इंटीग्रेटड होंगे आवश्यक सेवाओं के नंबर

एपिडेमिक रेस्पॉन्स सेंटर से हॉट स्पॉट व भोजन वितरण की हो रही निगरानी

लखनऊ। जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, आपूर्ति, विद्युत व अन्य अलग-अलग विभागों के हेल्पलाईन नंबरों को इंट्रीगे्रट किया जाएगा। स्मार्ट सिटी कमाण्ड सेंटर में कोरोना महामारी से निपटने के लिए स्थापित एपिडेमिक रेस्पॉन्स सेंटर से हर किसी को मदद मिल सकेगी।

मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम ने मंगलवार को सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस सेन्टर से कोरोना संक्रमण की रोकथाम व उपचार से लेकर प्रत्येक गरीब व जरूरत मन्द व्यक्ति तक राशन/भोजन, चिकित्सा सुविधा को मुहैया कराना जनपद में हाट स्पाट क्षेत्र सभी प्रकार की निगरानी की जा रही है।

कमिश्नर ने बताया कि लखनऊ के 13 स्थानों को हाट स्पाट चिन्हित किया गया हैं। यहां अत्याधुनिक तकनीक तथा सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग कर इस सेंटर के माध्यम से उन 13 स्थानों पर नजर रखी जा रही है। सभी 13 स्थानों की मैपिंग की गयी है उनमें सेनेटाइजेशन के कार्यो आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति तथा लाकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए उनकी पूरी निगरानी की जा रही है।

हॉट स्पाट वाले स्थानों में साफ सफाई तथा सेनेटाइजेशन कार्य के लिये विशेष टीम एवं 45 गाड़ियां लगाई गई है जिनकी जीपीएस टैकिंग द्वारा निगरानी की जा रही है। मंगलवार को 1145 प्वाइन्टो पर सेनेटाइजेशन का कार्य किया गया। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जरूरत मंद लोगों को भोजन देने के लिए नगर निगम की 20 व अक्षय पात्र फाउण्डेशन की 09 गाड़ियों की रियल टाईम टैकिंग एवं भोजन वितरण की मॉनीटरिंग भी की जा रही है कि किस स्थान पर कितने व्यक्तियों को व किस समय भोजन व राशन वितरित किया गया।

लखनऊ वन एप से रिेटेल स्टोर की सूची

इस कंट्रोल रूम से जिले का कोई भी नागरिक छ४ू‘ल्लङ्म६२ें१३ू्र३८.ूङ्मे वेबसाइट पर जाकर लखनऊवन नामक मोबाइल एप को डाउनलोड कर सकता है। इसके माध्यम से रिटेल स्टोर की सूची व उनकी उपलब्धता वितरण अधिक मूल्य का सामान विक्रय करने वालो की शिकायत अन्य काई भी समस्या हेल्प लाईन नम्बर पर कर सकते है। हेल्प लाईन का नम्बर-9650682159 है।

स्वास्थ्य व सुरक्षा का मूल्यांकन भी करेगा एप

इस एप मेेंं अपनी स्वास्थ्य से सम्बंधित जानकारी भरकर सुरक्षा का मूल्यांकन किया जा सकता है। सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा उस व्यक्ति की मदद की जायेगी तथा स्वास्थ्य सम्बन्धी सलाह भी दी जायेगी उसका सैम्पल लेकर उसकी जांच करवायी जायेगी, यदि रिपोर्ट पाजटिव आती है तो उसको आइसोलेशन में रखकर उसका उपचार किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...