back to top

जिला प्रशासन की मदद के लिए आगे आयें एनएसएस वालंटियर्स

-युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की सचिव ने मदद के लिए किया प्रेरित

-एनएसएस के पूर्व स्वयंसेवकों और कार्यक्रम अधिकारियों को पुन: राष्ट्र सेवा में लगने के लिए किया आमंत्रित

लखनऊ। भारत सरकार ने राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व स्वयंसेवकों और कार्यक्रम अधिकारियों को राष्ट्र के समक्ष इस कठिन परिस्थिति के समय पुन: राष्ट्र सेवा में लगने के लिए आमंत्रित किया है।

इसके लिए भारत सरकार की युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की सचिव उषा शर्मा ने कहा है कि प्रत्येक विश्वविद्यालय और जिले में पूर्व स्वयंसेवकों एवं कार्यक्रम अधिकारियों के समूह को चिन्हित कर आवश्यकतानुसार उन्हें जिला प्रशासन की मदद करने के लिए प्रेरित किया जाय, जिससे शीघ्र ही हमारा देश इस विषम परिस्थिति से बाहर निकल सके।

राज्य संपर्क अधिकारी डॉ. अंशुमाली शर्मा ने सभी कार्यक्रम समन्वयकों को निर्देशित किया कि किसी उत्साही पूर्व स्वयंसेवक या कार्यक्रम अधिकारी को प्रत्येक जिले में ऐसे व्यक्तियों की सूची मोबाइल नंबर सहित बनाने का कार्य सौंपा जाय ताकि वर्तमान व पूर्व स्वयंसेवक और कार्यक्रम अधिकारी मिलकर इस विषम परिस्थिति से सहजता से निपट सकें।

इसी क्रम में लखनऊ विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राकेश द्विवेदी ने लखनऊ के समस्त कार्यक्रम अधिकारियों से अपनी-अपनी एनएसएस इकाई के उत्साही वर्तमान और पूर्व वालंटियर्स की सूची, मोबाइल नम्बर के साथ मांगी है, जिससे कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में प्रशासन को सहयोग कर सकें।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

फिरोजाबाद: महिला तहसीलदार ने जिलाधिकारी पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए

फिरोजाबाद । टूंडला में तैनात तहसीलदार राखी शर्मा ने जिलाधिकारी रमेश रंजन पर उत्पीड़न और अनुचित दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि,...

महिला आरक्षण विधेयक ….. सत्तारूढ़ दल का सपा-कांग्रेस पर हमला तेज, विपक्ष ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया

अपर्णा सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव की छोटी पुत्रवधू हैं, इसलिए भी उनके इस प्रतिरोध से सियासी पारा चढ़...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...