back to top

भारत ने अग्रसक्रिय रक्षा नीति विकसित की : शाह

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि देश आतंकवाद को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने प्रभावी और अग्रसक्रिय रक्षा नीति विकसित की है।

शाह ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक करने के मामले में भारत अब अमेरिका और इजराइल जैसे देशों के समूह में शामिल हो गया है। उन्होंने राजरहाट में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के नए भवन का उद्घाटन करते हुए कहा, आतंकवाद को हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। भारत में पहले अग्रसक्रिय रक्षा नीति नहीं थी। अब, मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद, हमने एक अग्रसक्रिय रक्षा नीति विकसित की है जो विदेश नीति से अलग है।

शाह ने कहा कि वैश्विक स्तर पर एनएसजी को आतंकवाद रोधी बल के रूप में मान्यता मिली है। गृहमंत्री ने कहा, भारत ने अपने 10,000 साल के इतिहास में कभी भी हमला नहीं किया है। लेकिन किसी ने हमारी जमीन पर घुसपैठ की कोशिश की और हमारे जवानों पर हमले की हिमाकत की तो उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे।

शाह ने कहा कि केंद्र सरकार ऐसी नीति पर काम कर रही है जिससे जवानों को अपने परिवारों के साथ रहने के लिए साल में कम से कम 100 दिनों की छुट्टी मिले। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए एनएसजी जवानों की प्रशंसा करते हुए गृहमंत्री ने कहा, हमने इसे विश्व का सबसे बेहतर बल बनाने के लिए कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान हमेशा कोशिश होती है कि कम से कम समय में आतंकवादियों को मार गिराया जाए। शाह ने यहां पर एनएसजी के 29 स्पेशल कम्पोजिट ग्रुप कॉम्प्लेक्स और हैदराबाद, चेन्नई और मुंबई में बल के आवासीय संकुलों का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं पर कुल 245 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।

गृहमंत्री संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ विपक्षी पार्टियों के विरोध के बीच यहां पहुंचे। शहर के विभिन्न स्थानों पर उनका विरोध हुआ। एनएसजी के महानिदेशक अनूप कुमार सिंह ने कहा कि शाह का मजबूत व्यक्तित्व और दृष्टि है एवं फैसला लेने की क्षमता है, जिससे सुरक्षा बलों को नई दिशा मिली है।

उन्होंने बताया कि मुंबई हमले के बाद पांच क्षेत्रीय एनएसजी केंद्र बनाने का फैसला किया गया था ताकि किसी भी स्थान पर यथाशीघ्र पहुंचा जा सके। एक और केंद्र स्थापित हो रहा है। अधिकारी ने बताया कि एनएसजी का कोलकाता केंद्र बिहार और पश्चिम बंगाल के अलावा अन्य पूर्वाेत्तर राज्यों के लिए भी कार्य करेगा।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...