back to top

एनएससीएन-आईएम ने मणिपुर हमले में भूमिका से इनकार किया, कहा- शांति प्रक्रिया के लिए प्रतिबद्ध

इंफाल। मणिपुर के उखरूल जिले में असम राइफल्स के काफिले पर घात लगाकर किए गए हमले में नगा उग्रवादी संगठन एनएससीएन-आईएम ने अपनी किसी भी भूमिका से इनकार किया है। इस हमले में असम राइफल्स के दो जवानों की मौत हो गई थी। नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल आॅफ नागालैंड- इसाक मुइवा (एनएससीएन-आईएम) ने एक बयान में कहा कि यह हमला नुंगशांग खोंग क्षेत्र में हुआ और माना जा रहा है कि इसे अलग हुए गुट ईस्टर्न फ्लैंक ने अंजाम दिया लेकिन उसका उस गुट से ैकिसी भी तरह का कोई संबंध नहीं है।

संगठन ने कहा कि वह इस घटना में न तो शामिल था और न ही उसे इसकी कोई जानकारी थी।ै उसने दोहराया कि वह केंद्र के साथ हुए संघर्षविराम समझौते के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और नियमों के तहत अपनी जिम्मेदारियों का लगातार पालन कर रहा है।संगठन ने कहा कि वह ऐसा कोई भी कदम कभी नहीं उठाएगा, जिससे भारत-नगा राजनीतिक वार्ता कमजोर पड़े, पटरी से उतरे या उसमें बाधा उत्पन्न हो।

उसने यह भी दोहराया कि वह सम्मानजनक और शांतिपूर्ण राजनीतिक समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। सोमवार दोपहर नगा-बहुल जिले में संदिग्ध उग्रवादियों ने असम राइफल्स के एक काफिले पर घात लगाकर हमला कर दिया था जिसमें असम राइफल्स के दो जवानों की मौत हो गई,जबकि कई अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान वारंट अफसर बलवंत सिंह और हवलदार चंद्र मोहन सिंह के रूप में हुई है। असम राइफल्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा ने ड्यूटी के दौरान सर्वाेच्च बलिदान देने वाले दोनों जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। वहीं, राज्य सरकार ने हमले के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्वाई करने का संकल्प जताया।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में नितिन नबीन के रोड शो पर विवाद: हनुमान वेशधारी के डांस से सियासत गरमाई, FIR की मांग,VHP भी नाराज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत में आयोजित रोड शो अब विवादों में घिर गया है।...

मुंबई में बारिश से कुछ देर के लिए राहत, स्कूल और कॉलेज बंद, आरेंज अलर्ट जारी

मुंबई। मुंबई में मंगलवार को सुबह घने बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलीं। हालांकि, सुबह कोई खास बारिश नहीं हुई जिससे दो दिनों...

उत्तर प्रदेश को कौशलयुक्त राज्य बनाने में जुटी योगी सरकार, आईटीआई और स्किल सेंटरों की होगी सख्त मॉनिटरिंग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी कौशलयुक्त राज्य बनाने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार प्रयासरत है। युवाओं को उद्योगों की मांग के...

यूपी को देश का अग्रणी कौशलयुक्त राज्य बनाने में जुटी योगी सरकार

युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुरूप बनाएंगे दक्ष - कपिल देव अग्रवाल आईटीआई, कौशल विकास केंद्रों की होगी नियमित मॉनिटरिंग, शॉर्ट टर्म रोजगारपरक कोर्स...

नाटक ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते… मुरली से मातृभूमि तक’ का मंचन

लखनऊ में भारतेन्दु नाट्य अकादमी में बाल रंगमंच सजी शामलखनऊ। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित भारतेन्दु नाट्य अकादमी (बीएनए) परिसर में सोमवार को दूसरे दिन...

थिएटर जैसा जादू सिनेमा या ओटीटी में नहीं : आशुतोष राणा

लखनऊ। टीवी से लेकर फिल्मों तक आशुतोष राणा का लंबा करियर रहा है। वहीं आशुतोष थिएटर शो के जरिए भी दर्शकों का दिल जीतते...