back to top

उत्तर प्रदेश को कौशलयुक्त राज्य बनाने में जुटी योगी सरकार, आईटीआई और स्किल सेंटरों की होगी सख्त मॉनिटरिंग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी कौशलयुक्त राज्य बनाने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार प्रयासरत है। युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुरूप दक्ष बनाने के लिए आईटीआई और कौशल विकास केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी, साथ ही शॉर्ट टर्म रोजगारपरक कोर्स पर विशेष जोर दिया जाएगा।

प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अधिकारियों को योजनाओं के समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा और अधिकारियों को जवाबदेही व संवेदनशीलता के साथ कार्य करना होगा।

सरकार का फोकस युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल से जोड़ने पर है। इसके तहत सॉफ्ट स्किल, डिजिटल लर्निंग, संवाद कौशल, इंटरव्यू तैयारी, रिज्यूमे लेखन और व्यक्तित्व विकास जैसे विषयों को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। साथ ही प्रशिक्षण के बाद युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए उद्योगों के साथ समन्वय को और मजबूत किया जाएगा।

अटल आवासीय विद्यालयों में पहले से ही स्किलिंग कार्यक्रम संचालित हैं, जबकि अगले माह से आश्रम पद्धति विद्यालयों में भी कौशल आधारित कोर्स शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा आईटीआई और कौशल विकास संस्थानों में रोजगार मेलों की जानकारी अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार आधुनिक तकनीकों पर भी विशेष ध्यान दे रही है। प्रशिक्षण संस्थानों में रोबोटिक्स, ऑटोमेशन, सीएनसी, डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग और इंडस्ट्री 4.0 जैसी उन्नत तकनीकों से जुड़े कोर्स को बढ़ावा दिया जाएगा।

बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की प्रगति, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, प्लेसमेंट, उद्योगों के साथ समन्वय, डिजिटल प्लेटफॉर्म और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत प्रस्तुति दी।

सरकार की प्राथमिकता है कि हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और प्रत्येक प्रशिक्षित युवा को रोजगार या स्वरोजगार का अवसर मिले, जिससे प्रदेश के औद्योगिक विकास को कुशल मानव संसाधन उपलब्ध हो सके।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में सात PCS अधिकारियों के तबादले,निधि पाण्डेय बनीं लखनऊ की SDM

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार...

पूर्वांचल-मध्यांचल में फूड इंडस्ट्री का विस्तार, बड़े ब्रांडों ने यूपी पर जताया भरोसा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग तेजी से विस्तार कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निवेश-अनुकूल नीतियों के बीच प्रदेश में 40...

लखनऊ में तिरंगामय हुआ माहौल, हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकलीं यात्राएं

लखनऊ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से कई स्थानों पर भव्य तिरंगा यात्राओं का...

जश्न-ए-आजादी में डूबा शहर, रंग-बिरंगी लाइट्स ने जीता दिल

लखनऊ। स्वंतत्रता दिवस को लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ सज चुकी है। 15 अगस्त को देखते हुए लखनऊ तिरंगे और रंग-बिरंगी लाइट में रंगा...

जंग-ए-आजादी की गवाह लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतें

15 अगस्त यानी आजादी का दिन। जंग-ए-आजादी 1857 की क्रांति में लखनऊ की तीन ऐतिहासिक इमारतें ऐसी थीं, जो हिंदुस्तानी सैनिकों के लहू से...

धूमधाम से निकली मंगल कलश यात्रा

झुंझुनूं वाली दादी जी का 23वां झूला उत्सवलखनऊ। मंगल कलश उठाने वाली आज खुला है भाग्य तेरा आशीर्वाद मिला है मां का अमर रहेगा...

हास्य नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन 20 को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली और संस्कृति निदेशालय उत्तरप्रदेश के सहयोग से नगर की रंगसंस्था बिम्ब सांस्कृतिक समिति द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह कैसरबाग...

हरियाली तीज आज, सुहागिनें रखेंगी पति के दीर्घायु के लिए व्रत

लखनऊ। हरियाली तीज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। विवाहित महिलाएं और अविवाहित लड़कियां दोनों ही इस व्रत को...

स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे के रंग में रंगा बाजार

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए बाजार आजादी के रंग में रंग गया है। राजधानी लखनऊ में कई दुकानें तिरंगा, टोपी, बिल्ला, हैंडरिबन, टीशर्ट...