back to top

कोरोना संक्रमित रोगियों के लिए एनआर और एनसीआर रेलवे बना रहा पृथक कोच

लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमित रोगियों को रखने के लिए उत्तर रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे 68 ट्रेनों में 680 पृथक कोच बना रहा है जहां एक साथ दस हजार से अधिक कोरोना संक्रमित रोगियों को रखा जा सकेगा। प्रत्येक ट्रेन में दस पृथक कोच होंगे, प्रत्येक कोच में आठ केबिन होंगे और हर केबिन में दो दो रोगियों को पृथक रखने की व्यवस्था होगी।

इस तरह इन 680 कोच में करीब 10880 कोरोना संक्रमित मरीज रखे जा सकेंगे। इन विशेष ट्रेनों के लिए विशेष कोच को बनाने का काम शुरू हो गया है और एक हफ्ते के अंदर यह विशेष डिब्बे तैयार हो जाएंगे। इन विशेष डिब्बों में उन रोगियों को रखने की व्यवस्था होगी जो कोरोना संक्रमित होंगे लेकिन उनके पास घर या अस्पताल में क्वारंटीन करने की जगह नहीं होगी। इन डिब्बों में रोगियों की देखभाल के लिए डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीमें तैनात रहेंगी। यह विशेष ट्रेनें उन स्थानों पर प्लेटफार्म पर पहुंचेंगी जहां कोरोना वायरस संक्रमित रोगियों की संख्या अधिक होगी।

सूत्रों के अनुसार, रेलवे विभाग ने सभी रेलवे मंडलों को निर्देश दिए है कि समूचे देश में ऐसे 5000 विशेष कोच बनाए जाएं ताकि किसी आपात स्थिति में अगर अस्पतालों में जगह न बचे तो दूर दराज के इलाकों में इन ट्रेनों के डिब्बो को पृथक वार्ड बनाकर वहां रोगियों को इनमें रखा जा सके। उत्तर रेलवे (एनआर) और उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने शुक्रवार को भाषा से विशेष बातचीत में बताया कि कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए उत्तर रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे ने व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

उत्तर रेलवे में 39 ट्रेनों में 390 ऐसे विशेष कोच बनाए जा रहे है। हर ट्रेन में ऐसे केवल दस डिब्बे होंगे। हर डिब्बे में आठ केबिन होंगे और प्रत्एक केबिन में दो दो कोरोना संक्रमित रोगी रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसी तरह उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) की 29 ट्रेनों में 290 विशेष पृथक कोच बनाएं जा रहे हैं। इन डिब्बो में भी आठ आठ केबिन होंगे और प्रत्येक केबिन में दो दो रोगी रखे जा सकेंगे। प्रत्येक कोच में आठ केबिन होंगे और हर केबिन में दो दो रोगी रखे जाएंगे इस तरह एक डिब्बे में 16 कोरोना पीड़ित रखे जा सकेंगे।

चौधरी ने बताया कि इन सभी कोच में रखे जाने वाले रोगियों की जांच के लिए रेलवे के डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीमें तैनात रहेंगी जो नियमित तौर पर रोगियों का परीक्षण करेंगी। इसके साथ ही रोगियों की साफ सफाई और खाने पीने की व्यवस्था भी रेलवे द्वारा की जाएगी। उन्होंने एक बात साफ की कि इन कोच में केवल उन्हीं कोरोना संक्रमण रोगियों को रखा जाएगा जिनमें संक्रमण तो है लेकिन उनको सांस लेने में कोई दिक्कत नही है, अगर सांस लेने में किसी भी रोगी को कोई दिक्कत होगी तो उसे तुरंत किसी बड़े अस्पताल में भेज दिया जाएगा उत्तर मध्य रेलवे ने आइसोलेशन कोच के रूप में परिवर्तित करने के लिए कोचों में संशोधन कार्य शुरू कर दिया है।

रेलवे बोर्ड ने उत्तर मध्य रेलवे को 290 कोच रूपांतरण का लक्ष्य दिया है और इसे 14 अप्रैल तक पूरा करने को कहा गया है। महाप्रबंधक एनसीआर ने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे में प्रयाग कोचिंग डिपो प्रयागराज, कोचिंग डिपो कानपुर,आगरा कोचिंग डिपो आगरा,झांसी कोचिंग डिपो झांसी, तथा झांसी कारखाना कोच मिडलाइफ रिहैबिलिटेशन वर्कशॉप झांसी में इन विशेष पृथक कोच के रूपांतरण का काम हो रहा है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...