back to top

अब सपा-बसपा को कायदे से निपटाने में मिलेगी मदद: योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा-बसपा के गठबंधन का राज्य की राजनीति पर कोई असर नहीं होने का दावा करते हुए रविवार को कहा कि अच्छा है कि दोनों दल एक हो गए हैं। अब भाजपा को इन्हें कायदे से निपटाने में मदद मिलेगी। योगी ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, सपा-बसपा के गठबंधन का मतलब, भ्रष्टाचारी, जातिवादी मानसिकता वाले अराजक और गुंडों को सीधे-सीधे सत्ता देकर जनता को उसके भाग्य पर छोड़ देने जैसा है। मैं कह सकता हूं कि इस गठबंधन का प्रदेश की राजनीति पर कोई असर नहीं होने वाला है।

अच्छा हुआ दोनों एक हो गए हैं

अच्छा हुआ दोनों एक हो गए हैं। हमें मदद मिलेगी कायदे से इनको निपटाने के लिए। दिल्ली में आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में महागठबंधन का बार-बार जिक्र किए जाने के औचित्य के बारे में योगी ने कहा गठबंधन कोई चुनौती नहीं है। मैं सपा मुखिया अखिलेश यादव से पूछना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री के रूप में पिछली बार वह (सपा संस्थापक) मुलायम सिंह यादव को आगे कर रहे थे। वह स्पष्ट करें कि इस बार प्रधानमंत्री पद के लिए उनकी नजर में मुलायम हैं या बसपा प्रमुख मायावती। चुनाव के पहले नेता भी स्पष्ट होने चाहिए। नेतृत्वविहीन गठबंधन को जनता खारिज करेगी। उन्होंने यहां तक कहा सपा और बसपा अलग-अलग पार्टी क्यों हैं, दोनों का विलय कर दीजिए।

1993 से लेकर 1995 तक उत्तर प्रदेश में मिलकर सरकार चलाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा और बसपा ने वर्ष 1993 से लेकर 1995 तक उत्तर प्रदेश में मिलकर सरकार चलाई। दूसरा, सपा और बसपा को प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार चलाने का अवसर भी मिला। उनकी कार्यपद्धति को सबने देखा। इन्होंने समाज में जातिवाद का जहर घोला, भ्रष्टाचार और दंगों की आग में प्रदेश को झोंका। योगी ने अयोध्या विवाद के बारे में कहा कि भाजपा ने पहले ही कहा था कि वह संवैधानिक दायरे में रहकर इस समस्या का समाधान करेगी। हम फिर कह रहे हैं कि मामला उच्चतम न्यायालय में है। हम उससे बार-बार अपील कर रहे हैं कि इस मामले को देश के सौहार्द के विकास के लिए अविलम्ब इसका निपटारा होना चाहिए। इसका समाधान भी कोई करेगा तो भाजपा ही करेगी। जिन लोगों ने समस्या पैदा की है वह इसका समाधान नहीं कर सकते।

RELATED ARTICLES

जल्द आएगी युवा नीति, युवा करेगा नेतृत्व

लखनऊ जो स्वयं को नहीं संभाल पा रहे, वे प्रदेश की 25 करोड़ जनता को क्या संभालते? इसीलिए दंगाइयों के सामने समाजवादी घुटने टेकते...

शत्रु संपत्ति हेराफेरी मामले में तत्कालीन एसडीएम समेत आठ पर FIR के निर्देश

सीजेएम ने पुलिस को 10 दिन में जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा, चकबंदी अभिलेखों में बदलाव कर निजी नाम दर्ज कराने का आरोप लखनऊ/गोंडा। उत्तर...

केंद्र सरकार ने मेटा से डीपफेक के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया

बैठकों के नतीजों की समीक्षा के बाद कानूनी राय लेगी सरकार : सूत्र नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी मेटा से ‘डीपफेक पर...

पापों से मुक्ति व मोक्ष दिलाने वाली कामिका एकादशी व्रत आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में कामिका एकादशी का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना का विधान बताया गया है।...

23वीं बम-बम भोले श्री बुद्धेश्वर धाम यात्रा शुरू

लखनऊ। 23वीं बम-बम भोले श्री बुद्धेश्वर धाम यात्रा के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों और आश्रमों में सुंदरकांड के पाठ के साथ...

गीत-संगीत और नृत्य ने बांधा अनूठा समां

महिला मारवाड़ी युवा मंच श्रद्धा शाखा ने मनाया भव्य उत्सवरंग-बिरंगे परिधानों में सजीं महिलाएंलखनऊ। हरियाली तीज के पावन पर्व के उपलक्ष्य में महिला मारवाड़ी...

इंदिरा नगर जैन मंदिर में आचार्य श्री का मार्मिक प्रवचन

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे चातुर्मास में आचार्य श्री सुबल सागर जी महाराज ने श्रावकों के प्रतिदिन करने योग्य 'षट् आवश्यक'...

ओटीटी पर नये कलाकारों को मौका मिलता है : दीपक दत्ता

लखनऊ। करीब तीन दशक से फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में सक्रिय अभिनेता दीपक दत्ता ने अपने अभिनय से कई यादगार किरदार दर्शकों को दिए...

भोजपुरी कलाकारों की प्रस्तुति संग कई विभूतियां सम्मानित

लखनऊ। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में भोजपुरी महोत्सव का भव्य आयोजन विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह, लोक निर्माण विभाग, हजरतगंज,...