back to top

अब नहीं मिलेगा भारतीयों को न्यूजीलैंड में प्रवेश, लगा प्रतिबंध

मेलबर्न/वेलिंगटन। न्यूजीलैंड ने देश में आने वाले लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने के मामले बढऩे पर भारत से आने वाले यात्रियों पर 11 अप्रैल से करीब दो हफ्तों के लिए पहली बार अस्थाई प्रतिबंध लगा दिया है। इसमें भारत से लौटने वाले उसके नागरिक भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।

उन्होंने बताया कि प्रतिबंध रविवार को लागू होगा और 28 अप्रैल तक रहेगा। भारत में कोरोना वायरस के मामले बढऩे के कारण न्यूजीलैंड के नागरिकों के भी देश में प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है। न्यूजीलैंड हेराल्ड की खबर के मुताबिक, अर्डर्न ने कहा कि सरकार कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित अन्य देशों से भी पैदा हो रहे खतरे का आकलन करेगी। न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस के 23 नए मामले आए हैं जिनमें से 17 संक्रमित लोग भारत से आए। इसके बाद यह यात्रा पाबंदी लगाई गई है।

अर्डर्न ने कहा, यह स्थाई व्यवस्था नहीं है बल्कि अस्थाई कदम है। उन्होंने कहा कि इस अस्थाई रोक से यात्रियों के समक्ष पैदा हो रहा खतरा भी कम करने में मदद मिलेगी। प्रतिबंध में न्यूजीलैंड के नागरिक और स्थाई निवासी भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ देशों के यात्रियों पर पहले भी यात्रा पाबंदी रही है लेकिन कभी न्यूजीलैंड के नागरिकों और निवासियों की यात्रा पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया।

उन्होंने कहा कि वह भारत में न्यूजीलैंड वासियों के लिए इस अस्थाई निलंबन से पैदा होने वाली परेशानियों को अच्छे से समझती हैं। उन्होंने कहा, लेकिन मुझे जिम्मेदारी का भी अहसास है और यात्रियों के समक्ष पैदा हो रहे खतरों को कम करने के तरीके तलाश करने का दायित्व भी मुझ पर है। अर्डर्न ने कहा कि अधिक जोखिम वाले अन्य देशों के लोगों पर अस्थाई यात्रा पाबंदी लगाने पर विचार नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, हमने अन्य जगहों पर भी मामलों में वृद्धि देखी है लेकिन उन जगहों से अधिक संख्या में यात्री यहां नहीं आते हैं। स्वास्थ्य दल 28 अप्रैल तक भारत से यात्रियों के प्रवेश के सुरक्षित तरीकों को तलाशने का काम करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह इस बात का जवाब नहीं दे सकती कि क्या भारत से आने वाले यात्रियों पर 28 अप्रैल के बाद भी प्रतिबंध रह सकता है।

ऑकलैंड इंडियन एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्रभाई भाना ने कहा कि उन्हें भारत से आने वाली उड़ानों को अस्थाई तौर पर निलंबित करने के न्यूजीलैंड सरकार के फैसले से कोई दिक्कत नहीं है। जॉन्स हॉप्किन्स कोरोना वायरस रिसोर्स सेंटर के अनुसार, न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस के 2,531 मामले आ चुके हैं और 26 लोगों की मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...