back to top

अब पुलिस की भूमिका में दिखेंगे इमरान

मुंबई। पिछले काफी दिनों से संजय गुप्ता के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘मुंबई सागा’ चर्चा में है। फिल्म में जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, सुनील शेट्टी, काजल अग्रवाल, महेश मांजरेकर और प्रतीक बब्बर लीड रोल में हैं। कुछ दिनों पहले ही फिल्म से जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक सामने आया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

फिल्म में जॉन अब्राहम एक गैंगस्टर का रोल निभा रहे हैं जबकि उनके सामने एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर इमरान हाशमी होगें। अब इस फिल्म से इमरान हाशमी का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। वैसे इमरान पुलिसवाले के रोल में काफी इंप्रेसिव लग रहे हैं। पहले पहल जब संजय गुप्ता ने उन्हें इस रोल के लिए अप्रोच किया था तो वह ताज्जुब में पड़ गए थे क्योंकि उन्हें गैंगस्टर नहीं बल्कि पुलिसवाले का रोल दिया गया था।

इस बारे में उन्होंने कहा, ‘मैंने ऐसे कई किरदार रिजेक्ट किए थे जो ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई’ के मेरे शोएब खान वाले किरदार जैसे थे। हो सकता है कि मैं संजय की फिल्म का ही इंतजार कर रहा था। हालांकि इमरान का रोल फिल्म में ग्रे शेड वाला है। वह एक ऐसे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट हैं जो अपने रास्ते में आने वाले किसी भी आदमी को गोली मार देता है।

इमरान ने कहा कि भले ही उनका यह किरदार पुलिसवाले का है लेकिन यह किसी गैंगस्टर से कम नहीं है। अब जॉन के बाद इमरान के फर्स्ट लुक को देखकर कहा जा सकता है कि फैन्स को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार होगा।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी बोले – संसद में महिला सशक्तीकरण की दिशा में देश ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए...

केकेआर पहली जीत के लिए बेताब, घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा गुजरात टाइटन्स

अहमदाबाद। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार...

तेज गेंदबाजी आक्रमण ने आरसीबी को खतरनाक टीम बना दिया

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन मैच जीतकर इतिहास रच...

मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह भगत को टीम में लिया

मुंबई। मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी बचे मैचों के लिए चोटिल अथर्व अंकोलेकर के स्थान पर कृष भगत को टीम...

डॉ. अंबेडकर जयंती पर बोले ASBSP अध्यक्ष- शिक्षा पर दें जोर, समता और समानता से ही समृद्ध होगा देश’

लखनऊ। लखनऊ के फैजुल्लागंज स्थित आर्थिक समृद्ध भारत समाज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ...

नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, सिंघवी सहित नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ राज्यसभा की...