back to top

अब बड़े पर्दे की तरफ हिना खान का रूख

मुंबई। छोटे परदे की सबसे बड़ी अभिनेत्रियों में से एक हिना खान का स्टारडम इन दिनों बुलंदियों में है। आज उनका समय ऐसा है, जब उनकी फिल्म का कोई एक ट्रेलर आ जाए तो वह सोशल मीडिया में 2 दिन तक लगातार नबंर 1 और नंबर 2 पर ट्रेंड करती हैं। फैंस की ओर से इस तरह का पागलपन तो बहुत बार बॉलिवुड के स्टार्स के लिए भी नहीं होता है।

बॉलिवुड और टीवी एक्ट्रेस हिना खान से हुई इस स्पेशल बातचीत में उन्होंने अपनी आनेवाली फिल्म ‘हैक्ड’ के बारे में बातें की। वह काफी खुश हैं कि इतने कॉम्पिटिशन के बावजूद उनका ट्रेलर लोग पसंद कर रहे हैं और लाइक कर रहे हैं। उन्होंने ‘बिग बॉस’ के बारे में भी बातें की। उन्होंने कहा कि मेकर्स को अच्छी तरह से पता है कि उन्हें कैसे और क्या दिखाना है। हिना ने अपने टेलिविजन करियर के बारे में भी बातें कीं। नए टैलंट के लिए भी उन्होंने कुछ सलाह दी हैं।

अपनी फिल्म ‘हैक्ड’ के ट्रेलर लॉन्च के बाद हिना ने छोटा पर्दा छोड़कर बॉलिवुड में कदम रखने के निर्णय पर बात की। हिना से सवाल था कि आप जब टीवी छोड़ कर आई थीं, इस तरह की सफलता की उम्मीद थी? जवाब में हिना बताती हैं, ‘अब करियर कहां पर ज्यादा बेहतर होगा, यह बताना किसी के बस में नहीं है। जब तक आप कोई काम नहीं करेंगे, तब तक पता नहीं चलेगा कि आपके अंदर कितनी और संभावनाएं हैं।’ हिना कहती हैं, ‘मैं टीवी में बहुत लकी रही हूं, देश के संबसे पॉप्युलर और बड़े शो यह रिश्ता क्या कहलाता है में काम किया, इसके बाद बिग बॉस, खतरों के खिलाड़ी सहित कई और जगह काम किया है, टीवी के बाद मैंने डिजिटल वर्ल्ड में कदम रखा और एम एक्स प्लेयर की वेब सीरीज में काम किया और अब फिल्म में आ रही हूं। अपने इस सफर में बहुत रिस्क लिए हैं और आगे भी इसी तरह से रिस्क लेकर काम करूंगी।’

अपनी बात आगे बढ़ाते हुए हिना बताती हैं, ‘अब अगर काम के दौरान आर्थिक सिक्यॉरिटी की बात हो तो, आज मैं टीवी पर जिस मुकाम पर हूं, वहां एक आर्थिक सिक्यॉरिटी है। मैंने छोटा पर्दा छोड़कर उससे आगे जाने के लिए बड़ा रिस्क लिया, जो बिल्कुल भी आसान निर्णय नहीं था। शायद इसी वजह से बहुत सारे टीवी ऐक्टर्स टीवी छोड़ नहीं पाते हैं, क्योंकि वह फाइनेंशल सिक्यॉरिटी आप छोड़ नहीं पाते हैं।’

RELATED ARTICLES

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गर्व होता है अवॉर्ड विनिंग फिल्मों का हिस्सा बनकर : सुनीता राजवार

लखनऊ। इन दिनों सुनीता चर्चा में हैं अपनी नई फिल्म 'गुड़हल' से। कई फिल्म फेस्टिवल्स में सराही गई इस फिल्म वृद्धाश्रमों की उन अनकही...

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं...

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन बंद

नयी दिल्ली। सुरक्षा कारणों से बुधवार सुबह मध्य दिल्ली में चार मेट्रो स्टेशन - जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय को बंद...

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आजअ प्रमुख रिक्तियों और सीईओ नियुक्ति पर चर्चा की संभावना

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नए महासचिव की नियुक्ति, ट्रस्टी के तीन खाली पदों को भरने...

साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते मुहैया कराने वाले गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार

इंदौर (मध्यप्रदेश)। देश के अलग-अलग राज्यों में शेयर कारोबार और निवेश के नाम पर की जाने वाली साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...