back to top

अब हर हफ्ते होगा ‘मिनी लॉक डाउन’, सिर्फ पांच दिन ही खुलेंगे बाजार, दफ्तर

लखनऊ। तीन दिनों के ‘मिनी’ लॉकडाउन से मिले नतीजों से उत्साहित उत्तर प्रदेश सरकार ने अब यह नियम हर हफ्ते लागू करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र अब सभी बाजार सोमवार से शुक्रवार तक खुलेंगे और शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बन्दी रहेगी। साप्ताहिक बन्दी के दौरान सभी बाजारों की स्वच्छता एवं सेनिटाइजेशन के लिए विशेष कार्यक्रम चलेगा।

सभी कोविड अस्पतालों में बिना किसी रुकाबट हो ऑक्सीजन की सप्लाई : योगी

उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयां भी शनिवार और रविवार को अपने यहां सेनिटाइजेशन का कार्य करें। सभी कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। यह भी देखा जाए कि अस्पताल में 48 घण्टे के लिए ऑक्सीजन का बैकअप मौजूद रहे।

एक्सप्रेस-वे, डैम के निर्माण कार्य लगातार किये जायें

मुख्यमंत्री ने टीम-11 के साथ अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि मौजूदा समय ने चल रहे निर्माण कार्य जैसे एक्सप्रेस-वे, डैम, बाढ़ के मद्देनज़र तटबन्धों की मरम्मत के काम सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कागतार किए जायें। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि बारिश के वजह से कहीं भी जल भराव की स्थिति न बने।

50000 प्रतिदिन की जाये टेस्टिंग की क्षमता

मुख्यमंत्री ने टेस्टिंग क्षमता को बढ़ाकर 50 हजार टेस्टिंग प्रतिदिन करने के निर्देश दिए। उन्होंने गोरखपुर के मण्डलायुक्त को अपने मण्डल के सभी जिलों में कोविड-19 से रोकथाम व संचारी रोगों के मद्देनज़र चलाये जा रहे अभियानों की प्रभावी माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए। बिना लक्षण वाले मरीजों को कोविड-19 के एल-1 अस्पतालों में भर्ती कराया जाए। उन्होंने कानपुर नगर, देवरिया, कुशीनगर, बलिया और वाराणसी जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम व वाॅर्ड स्तर पर पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराए गए हैं। इनका सदुपयोग कोरोना से निपटने में किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को सभी सीएमओ से संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा मंत्री को भी सभी मेडिकल काॅलेजों और संस्थानों से संवाद स्थापित करने के लिए कहा।

योगी ने कहा कि कोविड-19 के मद्देनज़र इससे बचाव के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। लोगों को जागरूक किया जाए कि वे मास्क को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहें। इस मौके पर मुख्यमंत्री को बताया गया कि अब तक 77 हजार राजस्व गांवों में स्वच्छता के विशेष अभियान के साथ ही फाॅगिंग कराई जा चुकी है, जबकि 9 हजार नगरीय निकायों के वार्डों में भी फाॅगिंग कराई गई है। उनको यह भी बताया गया कि ग्राम प्रधानों से संवाद स्थापित कर विशेष सफाई अभियान चलाने के लिए निर्देश दिये गये हैं।

योगी को बताया गया कि कोविड-19 से रोकथाम के लिए पूरे प्रदेश में घर-घर पहुंचकर सर्वे का कार्य किया जा रहा है। इससे जहां एक तरफ लोग कोरोना के बारे में जागरूक हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इससे संक्रमित लोगों को इलाज भी मिल रहा है। उन्होंने टिड्डी दल पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रसायन का छिड़काव किए जाने के निर्देश दिये हैं।

RELATED ARTICLES

बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री संदीप सिंह

निपुण भारत मिशन और गुणवत्ता शिक्षा अभियान को मिलेगी नई गति, जिला समन्वयकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...

दो पासपोर्ट मामले में अब्दुल्ला आजम की 7 साल की सजा रद, एमपी/एमएलए सेशन कोर्ट से मिली बड़ी राहत

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को न्यायपालिका से एक बड़ी राहत मिली है।...

RBI बोला- चुनौतीपूर्ण वैश्विक माहौल के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है

मुंबई। भारतीय अर्थव्यवस्था चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद मजबूत बनी हुई है और मजबूत वृहद आर्थिक आधार चालू वित्त वर्ष 2026-27 में वृद्धि को...

बशीर बद्र के शब्द हमेशा जिंदा रहेंगे : डा. हसन सईद जलालपुरी

मशहूर शायर पद्मश्री बशीर बद्र का निधन, साहित्यिक जगत में शोक की लहरलखनऊ। उजाले अपनी यादों को हमारे पास रहने दो, ना जाने किस...

‘मैं कृष्ण हूं’ ने झकझोरा दर्शकों का मन

मंच से गूंजी पुकार—मूर्ति नहीं, विचार बनोलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से रंगमंडल स्वर इंडिया एसोसिएशन, लखनऊ द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह,...

सद्ज्ञान मानव जीवन का आधार है : उमानन्द शर्मा

464वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ह्लनिशत कॉलेज आॅफ नर्सिंग,...

नौ दिवसीय श्रीराम कथा से भक्तिमय होगा लखनऊ

जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी सुनाएंगे श्रीरामचरित, एक जून को होगा शुभारंभलखनऊ। पूज्यपाद पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज की पावन श्रीराम कथा एक से नौ जून...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला उत्तराखंडी समाज का शीर्ष प्रतिनिधिमंडल

प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी के प्रति आभार व्यक्त कियालखनऊ। उत्तराखंड समाज की शीर्ष संस्थाओं के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

सिरामिक कला में संवेदना, संस्कृति और जीवन-दृष्टि का जीवंत विस्तार

सौंदर्य एवं सांस्कृतिक विकास कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत राकु एवं टेराकोटा पॉटरी कार्यशाला का समापन समारोहलखनऊ। फ्लोरसेंस आर्ट गैलरी और लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड...