back to top

अब ई-वीजा पर ही भारत की यात्रा कर सकेंगे अफगान नागरिक

अफगानिस्तान से अब तक 730 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि अफगानिस्तान में मौजूदा हालात के मद्देनजर सभी अफगान नागरिकों को अब सिर्फ ई-वीजा पर भारत का दौरा करना होगा। मंत्रालय की ओर से यह फैसला उस वक्त किया गया है जब कुछ दिनों पहले ही सरकार ने अफगान नागरिकों के लिए आपातकालीन व अन्य वीजा की शुरुआत की। इस बीच, भारत सरकार अब तक अफगानिस्तान से लगभग 730 लोगों को बाहर निकाल चुकी है। उधर, आईटीबीपी ने कहा है कि अफगानिस्तान से मंगलवार को रेस्क्यू कर भारत लाए गए 78 लोगों में से एक भी यात्री कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि इनमें से 16 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, लेकिन बाद में आईटीबीपी ने इसे खारिज करते हुए ट्वीट किया। गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अफगानिस्तान में मौजूदा हालात को देखते हुए और आपातकालीन व अन्य वीजा की शुरुआत के माध्यम से वीजा प्रक्रिया को व्यवस्थित करने के मद्देनजर यह फैसला किया गया है कि सभी अफगान नागरिक अब सिर्फ ई-वीजा पर ही भारत की यात्रा कर सकेंगे।

 

 

गृह मंत्रालय ने यह घोषणा भी की है कि कुछ अफगान नागरिकों के पासपोर्ट खो जाने संबंधी खबरों के मद्देनजर उन सभी को पहले जारी वीजा तत्काल प्रभाव रद किये जाते हैं जो फिलहाल भारत में नहीं हैं। मंत्रालय ने कहा कि भारत का दौरा करने के इच्छुक अफगान नागरिक ई-वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिकारियों ने कहा कि अफगानिस्तान में भारत के सभी राजनयिक प्रतिष्ठान बंद हैं, इसलिए आवदेनों की छानबीन और इस पर प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का काम नयी दिल्ली में होगा। आपातकालीन व अन्य वीजा शुरुआत में छह महीने के लिए वैध होगा। सभी अफगान नागरिक, चाहे वह किसी भी धर्म के मानने वाले हों, इस यात्रा दस्तावेज के लिए आवेदन कर सकते हैं। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद काबुल हवाई अड्डे पर बड़ी संख्या में लोग देश से बाहर निकलने के प्रयास में जमा हैं। इसी कोशिश में कई लोगों की जान भी चली गई। भारत ने अपने राजनयिकों, नागरिकों और कई अफगान नागरिकों, जिनमें दो सांसद शामिल हैं, को भी अफगानिस्तान से बाहर निकाला है।

 

 

 

सोमवार की रात तक अफगानिस्तान से लगभग 730 लोगों को बाहर निकाला जा चुका था। लोगों को निकालने की प्रक्रिया 16 अगस्त को शुरू हुयी थी। भारत, अमेरिका और अन्य मित्र देशों के समन्वय से निकासी अभियान चला रहा है। उधर, आईटीबीपी ने कहा है कि अफगानिस्तान से मंगलवार को रेस्क्यू कर भारत लाए गए 78 लोगों में से एक भी यात्री कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि इनमें से 16 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, लेकिन बाद में आईटीबीपी ने इसे खारिज करते हुए ट्वीट किया। आईटीबीपी ने ट्वीट में बताया कि अफगानिस्तान से भारत लाए गए 78 लोगों में से कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है। हालांकि उन्हें ऐहतियातन 14 दिन के लिए दिल्ली में स्थित आईटीबीपी के चावला कैंप में रखा गया है। बुधवार सुबह मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि 16 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी 16 लोग एसिम्प्टोमैटिक हैं, यानी उनमें वायरस के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। इन 16 लोगों में वे तीन सिख भी शामिल हैं, जो काबुल से श्री गुरु ग्रंथ साहिब की तीन प्रतियां सिर पर उठाकर लाए थे।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...