back to top

गंध महसूस नहीं होना कोविड-19 का हो सकता है एक मुख्य लक्षण : अनुसंधान

नई दिल्ली। वैज्ञानिकों ने एक नए अनुसंधान में पाया है कि सांस संबंधी बीमारियों से ग्रसित मरीजों को गंध महसूस नहीं होना, उनमें कोविड-19 की पहचान करने का श्रेष्ठ संकेत भी हो सकता है। जर्नल केमिकल सेंसेज में दो नए अंतरराष्ट्रीय अध्ययनों के नतीजे प्रकाशित किए गए हैं, जिसमें यह दावा किया गया है।

इसमें कहा गया है कि अक्सर कोविड-19 के मरीज गंध महसूस नहीं कर पाते हैं और यह लक्षण लंबे समय तक देखने को मिल सकता है। कुल 23 देशों के 4,500 से अधिक कोविड-19 के मरीजों पर ये अध्ययन किए गए। अध्ययनों में यह पाया गया है कि 0-100 के मापक(स्केल) पर गंध महसूस नहीं होने की औसत माप 79.7 दर्ज की गई जो इस संबंध में (गंध महसूस नहीं होने के) मजबूत संकेत देता है।

डेनमार्क के आरहस विश्वविद्यालय के अलेक्जेंडर विक फजेलस्टैड ने कहा, इससे यह पता चलता है कि इस लक्षण के बारे में अवगत होना कितना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह रोग का एक मात्र लक्षण हो सकता है। अनुसंधान में यह पाया गया कि सिर्फ आधे मरीजों की ही गंध महसूस करने की क्षमता 40 दिनों के बाद वापस आ सकी।

उन्होंने कहा, यह अन्य वायरस संक्रमण वाले रोगों से इस रोग को अलग करता है और यह मरीजों के लिए दीर्घकालीन समस्या पैदा करता है। वैज्ञानिकों ने अनुसंधान में शामिल किए गए मरीजों के स्वाद महसूस करने में भी कमी दर्ज की। नए अध्ययन में दुनिया भर के देशों से कहीं अधिक मात्रा में आंकड़े एकत्र किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...