back to top

उत्तर कोरिया ने दागीं कई क्रूज मिसाइल, अमेरिका और दक्षिण कोरिया से बढ़ा तनाव

सियोल। दक्षिण कोरिया की सेना ने रविवार को कहा कि उत्तर कोरिया ने पूर्वी सैन्य बंदरगाह के जलक्षेत्र से कई क्रूज मिसाइलें दागीं हैं। उत्तर कोरिया ने यह कदम अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान के साथ गहराते तनाव के बीच उठाया है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने हालांकि यह जानकारी नहीं दी कि कितनी मिसाइलें दागी गईं या वे कितनी दूर तक पहुंचीं। फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं है कि प्रक्षेपण कैसे किए गए।

हालांकि उत्तर कोरिया ने इससे पहले पोतों से या जलक्षेत्र में माजूद अन्य साधनों से क्रूज मिसाइलों का परीक्षण किया है। ये मिसाइल प्रक्षेपण इस वर्ष की शुरुआत से अब तक का ऐसा तीसरा प्रक्षेपण है जिसकी जानकारी मिल सकी है। इससे पहले देश ने 24 जनवरी को क्रूज मिसाइल परीक्षण और 14 जनवरी को पहली ठोस-ईंधन आधारित मध्यवर्ती रेंज वाली बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था।

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने हाल के महीनों में देश में हथियारों के परीक्षण को तेज किया है और देश के समक्ष आने वाली किसी भी चुनौती का मुंह तोड़ जवाब देने की धमकी दी है जिसके बाद से कोरियाई प्रायद्वीप पर तनाव बढ़ गया है। किम ने अमेरिका और उसके एशियाई सहयोगियों को परमाणु हमले की चेतावनी दी है। प्रतिक्रिया स्वरूप अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास का विस्तार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...