back to top

उत्तर मध्य रेलवे अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए बना रहा है मास्क और सैनेटाइजर

लखनऊ। उत्तर मध्य रेलवे अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने के लिए अपने मंडल कारखाने में मास्क और सैनेटाइजर बनवा रहा है और उन्हें नि:शुल्क वितरित किया जा रहा है।

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने मंगलवार को भाषा से कहा, अभी तक एनसीआर के पांच कारखानों में 61,400 मास्क बनाए जा चुके हैं और इसके अलावा 4,762 लीटर सैनेटाइजर बनाया गया है। इन्हें रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारों को नि:शुल्क वितरित किया गया है।

उन्होंने बताया कि मास्क बनाने का काम रोजाना जारी है और प्रत्येक कारखाना इस काम में योगदान दे रहा है। इस काम में प्रयागराज, झांसी, आगरा, झांसी वैगन रिपेयर कारखाना और कोच मिडलाइफ रिहैबिलिटेशन कारखाना, झांसी के कर्मचारी लगे हैं। इसी तरह 4,762 लीटर सैनेटाइजर का उत्पादन भी इन्हीं कारखानों में किया जा रहा है। इसके अलावा एनसीआर की तरफ से रेलवे स्टेशन के आसपास रहने वाले मजदूरों को अब तक भोजन के करीब 23 हजार पैकेट भी वितरित किए जा चुके हैं।

मालवीय ने बताया कि सामाजिक दूरी को बनाए रखते हुए आवश्यक सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए उत्तर मध्य रेलवे में कई नई प्रौद्योगिकियों का उपयोग किया जा रहा है। इस दिशा में आगरा मंडल रेलवे अस्पताल के रिसेप्शन सह पूछताछ में टॉक बैक व्यवस्था प्रदान की गई है। यह व्यवस्था माइक्रोफोन और स्पीकर की मदद से संचार में आसानी प्रदान करती है। शीशे की दीवार बनाकर सामाजिक दूरी के मानकों के पालन को सुनिश्चित किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...