back to top

गैर सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी के दाम में बढ़ोतरी

नयी दिल्ली। रसोई गैस की कीमतों में बुधवार को 144.5 रुपये प्रति सिलिंडर की भारी-भरकम वृद्धि की गयी। सरकारी पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने एक अधिसूचना में इसकी जानकारी दी। हालांकि सरकार ने रसोई गैस पर मिलने वाली सब्सिडी बढ़ाकर लगभग दोगुनी कर दी है। इससे सब्सिडी वाले सिलिंडर के उपभोक्ताओं पर अधिक बोझ नहीं पड़ेगा।

कंपनियों ने कहा कि एलपीजी सिलिंडर की कीमत पहले के 714 रुपये से बढ़ाकर 858.50 रुपये कर दी गयी है। यह जनवरी 2014 के बाद से रसोई गैस के भाव में हुई सबसे बड़ी वृद्धि है। तब एलपीजी का भाव 220 रुपये प्रति सिलिंडर बढ़ाकर 1,241 रुपये कर दिया गया था। सरकार ने इसके साथ ही एलपीजी सिलिंडर पर मिलने वाली सब्सिडी 153.86 रुपये से बढ़ाकर 291.48 रुपये प्रति सिलिंडर कर दी है। सब्सिडी पर उपभोक्ताओं को एक साल में 12 सिलिंडर मिलते हैं।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिये सब्सिडी 174.86 रुपये से बढ़ाकर 312.48 रुपये प्रति सिलिंडर कर दी गयी है। सब्सिडी के बाद एक सिलिंडर एलपीजी का भाव सामान्य उपभोक्ताओं को 567.02 रुपये तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 546.02 रुपये पड़ेगा। सामान्यत: हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी के भाव में संशोधन किया जाता है।

हालांकि इस बार इसमें दो सप्ताह का अधिक समय लग गया। अधिकारियों ने इस बारे में कहा कि चूंकि बड़ी वृद्धि की जानी थी, इस कारण आवश्यक मंजूरियां लेने में समय लग गया। हालांकि कुछ लोगों का यह भी कहना है कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिये आठ फरवरी को हुए मतदान को देखते हुए रसोई गैस के दाम बढ़ाने की घोषणा टाल दी गयी थी।

RELATED ARTICLES

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...