back to top

बैंककर्मियों की सुरक्षा, सम्मान को नुकसान पहुंचाने की इजाजत किसी को नहीं : सीतारमण

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा बैंक कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान को नुकसान पहुंचाने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती। उनका यह बयान गुजरात के सूरत में महिला बैंककर्मी के साथ मारपीट मंगलवार को वायरल हुए एक वीडियो के संदर्भ में आया है। वीडियो में सूरत के केनरा बैंक की एक शाखा में महिला बैंककर्मी के साथ बैंक के भीतर ही एक पुलिस कांस्टेबल को मारपीट करते हुए देखा जा सकता है।

वित्त मंत्री ने सूरत शहर के पुलिस आयुक्त आर. बी. ब्रह्मभट्ट के साथ यह मामला उठाया था, जिसके बाद कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया। सीतारमण ने ट्वीट किया, मेरे कार्यालय को सूचित किया गया है कि पुलिस आयुक्त खुद केनरा बैंक की सरोली शाखा गए और उन्होंने कर्मचारियों को पूरे सहयोग का भरोसा दिलाया। आरोपी पुलिस कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।

ट्विटर पर मंगलवार को कांस्टेबल द्वारा महिला बैंककर्मी के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। यह कांस्टेबल वर्दी में भी नहीं था। उसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेमसूरतपुलिस ट्रेंड करने लगा था। सीतारमण ने कहा, हमारी इस मामले पर नजदीकी नजर है। सभी बैंककर्मियों की सुरक्षा हमारे लिए महत्वपूर्ण है। इस चुनौतीपूर्ण समय में बैंककर्मी लोगों को सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उनकी सुरक्षा और सम्मान को नुकसान पहुंचाने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी।

वित्त मंत्री ने कहा कि उन्होंने इस बारे में सूरत के जिलाधिकारी से भी बात की है। हालांकि, इस समय वह अवकाश पर हैं, लेकिन उन्होंने मंगलवार रात दायर प्राथमिकी पर कार्वाई का भरोसा दिलाया है।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

जापान में 7.4 तीव्रता का जोरदार आया भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

तोक्यो । जापान में सोमवार को एक शक्तिशाली भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी। टोक्यो से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरी जापान के...

उधमपुर बस हादसा: गहरी खाई में गिरने से 22 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।...

NASA के वर्ल्ड नाइट मैप में उत्तर प्रदेश की दमक–ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्ध

वैश्विक मंच पर चमका यूपी, हर घर रोशनी की सरकार की नीति को मिली अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा के नेतृत्व में...