back to top

मुख्यमंत्री के बयान को गम्भीरता से लेने की जरूरत नहीं : चौधरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता और समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी ने कोरोना वायरस संक्रमित प्रवासी मजदूरों के प्रतिशत के सिलसिले में पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए बयान को गम्भीरता से न लेने की सलाह दी है।

चौधरी ने मंगलवार को यहां एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस संक्रमित प्रवासी मजदूरों के प्रतिशत के सिलसिले में जो बयान दिया, उस आधार पर उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या तकरीबन दस लाख है, ऐसे में योगी के बयान को गम्भीरता से नहीं लिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, इसके लिए योगी का कोई दोष नहीं है, क्योंकि उनके अफसरों ने उन्हें जो लिखकर दिया, वही उन्होंने पढ़ दिया। उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं है कि कोरोना वायरस संक्रमित प्रवासी मजदूरों की तादाद 75 फीसद और 50 प्रतिशत होने पर कितनी भयानक स्थिति पैदा होगी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश की गरिमा को गिराने वाले इस बयान को लेकर उन अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, जिन्होंने मुख्यमंत्री को वह प्रेस नोट लिखकर दिया और यदि कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे देश में मुख्यमंत्री की “विद्वत” को लेकर प्रदेश का सिर शर्म से झुकता रहेगा।

उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा, पहले भाजपा के दो शीर्ष नेता भी इसी तरह की “विद्वत” का बयान देकर चर्चा में रहते थे। आजकल कोरोना की वजह से उनके राज्य की स्थिति चिंताजनक है। खासतौर से उस अहमदाबाद की, जहाँ कोरोना की जानकारी के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में देशीविदेशी लोग जुटाए गए थे।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकारें सभी मोर्चों पर नाकाम हैं और उसकी वजह से छह साल में ही देश फिर 1947 वाली स्थिति में पहुंच गया है। अब भाजपा के पास जनता को भ्रमित करने का काम ही रह गया है। चौधरी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री शासन की कमियों को उजागर करने वालों को उत्पीड़ित करने, जेल में बन्द कराने और दुखी श्रमिकों की मदद करने वालों के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज कराने में मसरूफ हैं और दुर्भाग्य यह है कि लोकतन्त्र को शर्मिंदा करने वाले इस कार्य को वह अपना गौरव मान बैठे हैं जो सूबे की बदहाली का मुख्य कारण है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...