back to top

इसमें कोई शक नहीं चेन्नई सुपरकिंग्स 2021 में धोनी को बरकरार रखेगा : श्रीनिवासन

चेन्नई। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी भारत के लिए दोबारा खेलें या नहीं, लेकिन 2021 में आईपीएल नीलामी के दौरान चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) द्वारा उन्हें टीम में बरकरार रखा जाएगा।

बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध में दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान को नहीं चुना गया जिससे पिछले कुछ दिनों में उनके संन्यास लेने को लेकर अफवाहें तेज हो गई हैं। लेकिन भारतीय सीमेंट्स के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक श्रीनिवासन ने स्पष्ट किया कि धोनी अपनी फ्रेंचाइजी के लिए खेलना जारी रखेंगे।

श्रीनिवासन ने इंडिया सीमेंट्स के कार्यक्रम में कहा, लोग कहते रहते हैं कि वह कब संन्यास लेगा… वह कब तक खेलेगा, आदि। वह खेलेगा। मैं आपको आश्वासन दे सकता हूं। वह इस साल खेलेगा। अगले साल वह नीलामी में शामिल होगा और उसे रिटेन किया जाएगा। इसलिए किसी के मन में कोई संदेह नहीं है। धोनी 2008 में आईपीएल के उद्घाटन सत्र के बाद से सीएसके का हिस्सा रहे हैं और जब फ्रेंचाइजी को दो साल के लिए निलंबित कर दिया गया था तो ही वह उनके लिए नहीं खेले थे। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने टीम का नेतृत्व करते हुए तीन बार आईपीएल खिताब भी दिलाया।

बीसीसीआई ने गुरूवार को केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से उन्हें बाहर कर दिया जिससे भारत के पूर्व कप्तान के भविष्य पर संदेह पैदा हो गया जो पिछले साल जुलाई में न्यूजीलैंड से विश्व कप सेमीफाइनल में मिली हार के बाद से नहीं खेले हैं। धोनी को हाल में झारखंड टीम के साथ नेट पर ट्रेनिंग और बल्लेबाजी करते हुए देखा गया। वह केंद्रीय अनुबंध में ये कैटेगरी में थे जिसमें एक खिलाड़ी को वार्षिक रिटेनरशिप के रूप में पांच करोड़ रुपए मिलते हैं।

सीएसके प्रशंसक संघ के उपाध्यक्ष ए आर आर श्रीराम उन पर श्रीनिवासन के बयान से काफी खुश थे। श्रीराम ने कहा, हमें पूरा भरोसा है कि एमएस (धोनी) को रिटेन किया जाएगा। धोनी के बिना सीएसके नहीं। हम उन्हें नीलामी पूल में जाने ही नहीं देंगे। प्रशंसक क्लब के सदस्य और धोनी के मुरीद जे शिवकुमार ने भी यही बात दोहराई और कहा कि श्रीनिवासन का बयान सुनकर उन्हें बहुत अच्छा लगा।

भारतीय क्रिकेट में सबसे बड़े नामों में से एक धोनी ने टीम का नेतृत्व करते हुए देश को दो विश्व खिताब – दक्षिण अफ्रीका में 2007 विश्व टी20 और घरेलू मैदान में 2011 वनडे विश्व कप – दिलाए हैं। इस अनुभवी खिलाड़ी ने भारत के लिए 90 टेस्ट, 350 एकदिवसीय और 98 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और 17,000 से अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने स्टंप के पीछे 829 शिकार किए हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...