back to top

बीते 24 घंटे में 17 राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 से कोई मौत नहीं : स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पिछले 24 घंटे में 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 से कोई मौत नहीं हुई है। बीते 24 घंटे के दौरान तेलंगाना, ओड़िशा, झारखंड, पुडुचेरी, चंडीगढ़, नगालैंड, असम, मणिपुर, सिक्किम, मेघालय, लद्दाख, मिजोरम, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, त्रिपुरा, लक्षद्वीप, अरूणाचल प्रदेश और दमन एवं दीव तथा दादर एवं नागर हवेली में कोविड-19 से किसी की जान नहीं गई।

इसी अवधि में 13 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 के एक से पांच मरीजों की मौत हुई। मंत्रालय के अनुसार इस बीच, कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत देश में 13 फरवरी को सुबह आठ बजे तक 79,67,647 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है। इनमें 5,909,136 स्वास्थ्यकर्मी हैं और 2,058,511 अग्रिम मोर्चे के कर्मी हैं। अब तक टीकाकरण के 1,64,781 सत्र हो चुके हैं।

सरकार ने कहा कि प्रतिदिन लाभार्थियों की संख्या बढ़ रही है। टीकाकरण के 59.70 फीसदी लाभार्थी आठ राज्यों के हैं। हर राज्य में चार-चार लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। देश में टीकाकरण के कुल लाभार्थियों में से 10.8 फीसदी यानी 8,58,602 लाभार्थी उत्तर प्रदेश के हैं। देश में फिलहाल कोविड-19 के 1.36 लाख मरीज उपचाररत है और यह आंकड़ा कुल संक्रमितों का 1.25 फीसदी है। शनिवार को 11,395 मरीजों के संक्रमणमुक्त होने के साथ ही अब तक कुल 1,06,00,625 मरीज ठीक हो चुके हैं।

मंत्रालय ने कहा कि स्वस्थ हुए इन मरीजों में से 81.93 फीसदी मरीज छह राज्यों के हैं। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 5,332 मरीज केरल में संक्रमणमुक्त हुए जबकि महाराष्ट्र एवं तमिलनाडु में क्रमश: 2,422 और 486 लोगों को संक्रमण से निजात मिली। मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 12,143 नए मरीज सामने आए जिनमें से 86.01 फीसदी छह राज्यों के हैं। केरल में सर्वाधिक 5,397 नए मरीज सामने आए जबकि महाराष्ट्र और तमिलनाडु में क्रमश: और 3,670 एवं 483 लोग संक्रमित पाए गए।

RELATED ARTICLES

आशियाना के मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट में एसी कंप्रेशर फटने से लगी भीषण आग,इलाके में मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस चौराहे के पास स्थित विवेक प्लाजा में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,...

टाटा मोटर्स ने अपने लखनऊ प्लांट में 10 लाख कमर्शियल गाड़ियों के प्रोडक्शन का माइलस्टोन हासिल किया

उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस और स्किल बिल्डिंग के 35 साल पूरे होने का जश्न मनाया लखनऊ। भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी...

नगर निगम सदन की बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, विकास और जनहित को मिली नई गति

महापौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक, बोलीं बिना आईडी कार्ड के कोई कर्मचारी न जाए टैक्स वसूलने प्राइवेट व्यक्ति को वसूली के...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...

मुझे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाना पसंद है : वरुण शर्मा

लखनऊ। पंजाब के जालंधर से आया एक लड़का, उम्र सिर्फ 35 साल है। लेकिन सपने बहुत बड़े हैं। भला हो भी क्यों ना, जिन...

एक्शन ड्रामा से भरपूर है प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’

फिल्म कहानी के मोर्चे पर बहुत दमदार नहीं हैलखनऊ। प्रियंका चोपड़ा जोनस की एक्शन-थ्रलिर फिल्म 'द ब्लफ' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा...

पापों का नाश करने वाली मोहिनी एकादशी 27 को, होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत किया जाता है। वैदिक...

चराग़-ए-इल्म की पहली रौशनी — प्रोफेसर नाज़ेमा अंसारी

गुजरात की सरज़मीन, जो तहज़ीब व रिवायत की ख़ुशबू से महकती रही है, आज एक नए बाब-ए-तारीख़ की अमीन बनी। इल्म के उफ़क़ पर...