back to top

छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर तीखी बहस

राज्य में इस वर्ष के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। यह मानसून सत्र इस सरकार का अंतिम सत्र है। सदन में विपक्षी सदस्यों ने कथित भ्रष्टाचार और अपने चुनावी वादों को पूरा नहीं करने को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। वहीं सत्ताधारी दल ने आरोपों को खारिज कर दावा किया कि भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार ने समाज के हर वर्ग का ख्याल रखा है और इस सरकार में छत्तीसगढ़ और राज्य संस्कृति का गौरव बढ़ा है। सत्ताधारी दल के सदस्यों ने कहा कि विपक्ष कोई ठोस मुद्दा लाने में विफल रहा। विधानसभा के चार दिवसीय मानसून सत्र के आखिरी दिन दोपहर 12 बजे के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर बहस शुरू हुई जिसके तहत भाजपा ने 109 सूत्री आरोप पत्र पेश किया। भाजपा ने बुधवार को सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था और इस पर शुक्रवार को चर्चा शुरू हुई। सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस जारी है और देर रात तक इसके जारी रहने की संभावना है।

बहस की शुरुआत करते हुए, वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और कहा कि अविश्वास प्रस्ताव इसलिए लाया गया है क्योंकि यह सरकार ैबहरी और गूंगीै हो गई है। उन्होंने कहा कि युवाओं के खिलाफ बघेल सरकार द्वारा किए गए अत्याचार ब्रिटिश शासकों द्वारा किए गए अत्याचारों से कहीं अधिक हैं। फर्जी जाति प्रमाण पत्र का उपयोग कर सरकारी नौकरी पाने वालों के खिलाफ कार्वाई की मांग को लेकर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदाय के युवकों द्वारा किए गए विरोध का जिक्र करते हुए अग्रवाल ने कहा कि इस सरकार में युवाओं को कपड़े उतारने पड़ते हैं। उन्होंने आरोप लगाया, कांग्रेस सरकार राज्य का विकास नहीं कर सकती… बल्कि वह आत्म कल्याण में लगी रहती है। सत्ताधारी दल कांग्रेस में संगठन और मंत्रिमंडल में हाल में हुए बदलावों पर कटाक्ष करते हुए अग्रवाल ने कहा, मुख्यमंत्री को न अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों पर भरोसा है और न ही अपने पार्टी प्रमुख पर। वहीं मंत्रियों को मुख्यमंत्री पर भरोसा नहीं है।

उनकी बात काटते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को।,05,000 करोड़ दिए हैं। इसके बाद, चौबे ने धान खरीद को लेकर इस महीने की शुरुआत में रायपुर में अपनी सार्वजनिक रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा को किसानों और धान के बारे में बोलने का अधिकार नहीं है। भाजपा पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल विरोध का जिक्र कर रहे थे। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण से संबंधित संशोधन विधेयक विधानसभा के विशेष सत्र में पारित किए गए थे लेकिन राजभवन ने उन पर सहमति नहीं दी। उन्होंने दावा किया कि राजभवन को राजनीति का अड्डा बना दिया गया है। जब भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर प्रस्ताव के पक्ष में बोल रहे थे, तो विपक्ष और मंत्रिमंडल के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिससे सदन में हंगामा शुरू हो गया। हंगामे के बीच अपाध्यक्ष संतराम नेताम ने कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी। कार्यवाही दोबारा शुरू होने के बाद प्रस्ताव पर बहस जारी रही। विधानसभा में मौजूद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अंत में बहस का जवाब देंगे।

RELATED ARTICLES

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

मुख्यमंत्री योगी से अनुराग ठाकुर की मुलाकात, आत्मनिर्भर भारत पर हुई चर्चा

लखनऊ। लखनऊ में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके कालिदास5 मार्ग स्थिति सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस...

अमरनाथ यात्रा के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच 7,754 श्रद्धालुओं का नया जत्था जम्मू से रवाना हुआ

जम्मू । कश्मीर घाटी में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को 7,700 से अधिक श्रद्धालुओं का 12वां जत्था जम्मू...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...