back to top

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्न
उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचे
लखनऊ। डालीगंज दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार को मुनिश्री 108 सौम्यसागर जी महाराज एवं मुनिश्री 108 सुबोधसागर जी महाराज के सान्निध्य में कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हुआ। विधान में भगवान पार्श्वनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा व्यक्त करते हुए श्रद्धालुओं ने विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की।
कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान में जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ को 44 अर्घ्य समर्पित किए जाते हैं। विश्व शांति, अहिंसा, मैत्री एवं समस्त प्राणियों के कल्याण की मंगलकामना के साथ श्रद्धालुओं ने पीतवस्त्र धारण कर भक्तिभाव से अर्घ्य समर्पित किए। इस अवसर पर विकास जैन, रितेश जैन, वीर कुमार जैन, पारस जैन, मनीष जैन सहित बड़ी संख्या में समाज के श्रद्धालु उपस्थित रहे। उधर दूसरी तरफ उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज का मंगल पद विहार गोमती नगर दिगंबर जैन मंदिर से चारबाग दिगंबर जैन मंदिर के लिए संपन्न हुआ। चारबाग दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए पूज्य गुरुवर ने धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला तथा श्रद्धालुओं को आगामी 16 जुलाई 2026 को आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में होने वाले भव्य मंगल प्रवेश कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आह्वान किया। धर्मसभा में उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूज्य गुरुवर के मंगल प्रवचनों का लाभ प्राप्त किया तथा आगामी मंगल प्रवेश कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...

अभिनय की सबसे मजबूत बुनियाद थिएटर ने तैयार की : अरुण कुमार कालरा

लखनऊ। 1978 के चर्चित संजय-गीता कांड से प्रेरित वेब सीरीज 'राख' इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस सीरीज...