back to top

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर की तैयारियों के क्रम में आज दीक्षांत समारोह से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं का फुल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो० माण्डवी सिंह, कुलसचिव एस० पी० सिंह, समस्त विभागाध्यक्ष, विद्यार्थी एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।
विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता महामहिम कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल, आनंदीबेन पटेल करेंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री से सम्मानित सुप्रसिद्ध तबला वादक पंडित कुमार बोस होंगे। इस अवसर पर माननीय मंत्री, संस्कृति एवं पर्यटन, उत्तर प्रदेश सरकार, जयवीर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कुलपति प्रो . माण्डवी सिंह ने बताया कि जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार दीक्षांत समारोह से संबंधित समस्त आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। कुलसचिव एसपी सिंह ने बताया कि दीक्षांत समारोह को सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है तथा संबंधित समितियाँ अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन कर रही हैं। दीक्षांत समारोह की संयोजक प्रो० सृष्टि माथुर, विभागाध्यक्ष (गायन एवं स्वरवाद्य) ने बताया कि पूर्व में दीक्षांत समारोह का समय अपराह्न 03:00 बजे निर्धारित था, किन्तु जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार अब समारोह का आयोजन पूर्वाह्न 11:00 बजे किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...

अभिनय की सबसे मजबूत बुनियाद थिएटर ने तैयार की : अरुण कुमार कालरा

लखनऊ। 1978 के चर्चित संजय-गीता कांड से प्रेरित वेब सीरीज 'राख' इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस सीरीज...