back to top

नीतीश कुमार ने JDU के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नयी टीम घोषित की, केसी त्यागी को दी बड़ी जिम्मेदारी

नयी दिल्ली।बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नयी टीम की घोषणा की जिसमें कई लोकसभा सांसदों को उनके संगठनात्मक पदों से मुक्त कर दिया गया है और के सी त्यागी को राजनीतिक सलाहकार बनाया गया है।

राज्यसभा सदस्य वशिष्ठ नारायण सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है जो मंगनी लाल मंडल का स्थान लेंगे। मंडल अब संगठन में 11 महासचिवों में से एक हैं।निवर्तमान टीम में 22 महासचिव थे और उसका गठन तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह ने किया था। जिन नेताओं को महासचिव पद से हटाया गया है उनमें उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता धनंजय सिंह और हर्षवर्धन सिंह शामिल हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि आगामी आम चुनाव पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पांच लोकसभा सदस्यों को शामिल किया गया है।

त्यागी पहले विशेष सलाहकार थे। वह राजीव रंजन के साथ पार्टी के दो प्रवक्ताओं में से एक बने हुए हैं। बिहार के मंत्री संजय झा, राज्यसभा सदस्य रामनाथ ठाकुर, अली अशरफ फातमी और अफाक अहमद खान को महासचिव पद पर बरकरार रखा गया है। नीतीश कुमार को पिछले महीने पार्टी का अध्यक्ष चुना गया था।

RELATED ARTICLES

पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त माहौल में मतदान हो रहा है : PM मोदी

हरदोई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त वातावरण में मतदान हो रहा है, जो पिछले छह-सात...

उच्च न्यायालय का तमिलनाडु सरकार को निर्देश…तीसरी गर्भावस्था के लिए मातृत्व अवकाश मंजूर करें

चेन्नई। मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा है कि मातृत्व लाभ, विशेष रूप से कर्मचारियों की तीसरी गर्भावस्था के लिए अवकाश स्वीकृत करने में सरकार...

गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों की अहम भूमिका: CM योगी

हरदोई । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि एक...

महाराष्ट्र : सरपंच के उपचुनाव में दिवंगत सरपंच की पत्नी को करना पड़ा हार का सामना

बीड। महाराष्ट्र के बीड जिले के मस्साजोग गांव में सरपंच पद के लिए हुए उपचुनाव में बुधवार को दिवंगत सरपंच की पत्नी को हार...

सपा ने दिया उप्र के लोगों को गाली देने वाली द्रमुक का साथ : प्रधानमंत्री मोदी

हरदोई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के संसद में पारित नहीं होने के मुद्दे पर, खासकर समाजवादी...

गुरुग्राम के कई विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले, पुलिस अलर्ट पर जारी

गुरुग्राम। गुरुग्राम के कई विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल बुधवार सुबह प्राप्त हुए, जिसके बाद पुलिस ने परिसरों में...