back to top

निर्भया मामला : दोषी पवन का प्रतिनिधित्व करने के लिए न्यायालय ने वरिष्ठ अधिवक्ता को किया नियुक्त

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले में दोषियों में से एक पवन कुमार गुप्ता का प्रतिनिधित्व करने के लिए गुरुवार को वरिष्ठ अधिवक्ता अंजना प्रकाश को नियुक्त किया। पवन का वकील हटाए जाने के बाद से उसका कोई प्रतिनिधित्व नहीं कर रहा था।

न्यायमूर्ति आर भानुमति, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना की पीठ ने अंजना प्रकाश को दोषी पवन कुमार गुप्ता का प्रतिनिधित्व करने के लिए न्याय मित्र नियुक्त किया। पीठ ने अपने आदेश में कहा, प्रतिवादी पवन गुप्ता की ओर से हम वरिष्ठ अधिवक्ता अंजना प्रकाश को न्याय मित्र नियुक्त करते हैं।

पवन गुप्ता के इस मामले मे अंजना प्रकाश पेश होने और न्यायालय की मदद के लिए तैयार हो गई हैं। इस बीच, शीर्ष अदालत ने चारों दोषियों को अलग अलग फांसी देने के लिए केन्द्र की अपील पर सुनवाई शुक्रवार के लिए स्थगित कर दी और इस बीच, मौत की सजा पाए इन मुजरिमों को अपने जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

अंजना प्रकाश इससे पहले इस मामले में मुकेश कुमार सिंह की ओर से पेश हुई थीं जिसने राष्ट्रपति द्वारा दया याचिका खारिज करने के फैसले को चुनौती दी थी। न्यायालय ने इस याचिका को खारिज कर दिया था। पीठ ने निचली अदालत द्वारा बुधवार को पारित उस आदेश का भी संज्ञान लिया जिसमे उसने पवन के पिता को दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण के वकीलों की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा था ताकि वह दोषी के प्रतिनिधत्व के लिए वकील का चयन कर सकें।

मुकेश की ओर से अधिवक्ता वृन्दा ग्रोवर ने कहा कि निचली अदालत ने फांसी के लिए नई तारीख देने के बारे में जेल प्राधिकारियों के आवेदन को सुनवाई के लिए सूचीबद्घ किया है और इसलिए उचित होगा कि इस मामले पर शीर्ष अदालत शुक्रवार को सुनवाई करे।

केन्द्र और दिल्ली सरकार की ओर से सालिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि मंगलवार को इस मामले की सुनवाई के बाद से दोषियों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है क्योंकि किसी ने भी अभी तक सुधारात्मक याचिका या दया याचिका दायर नहीं की है।

पीठ ने कहा कि वह इस मामले को शुक्रवार अपराह्न दो बजे के लिए लिस्ट कर रही है और उस समय तक सभी दोषी केन्द्र की अपील पर अपने जवाब दाखिल करेंगे। पवन गुप्ता इस मामले में अकेला दोषी है जिसने किसी व्यक्ति को उपलब्ध अंतिम कानूनी विकल्प-सुधारात्मक याचिका- का सहारा नहीं लिया है और न ही उसने मौत की सजा के खिलाफ दया याचिका दायर की है।

एक अन्य दोषी विनय शर्मा ने मंगलवार को दया याचिका खारिज किए जाने के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की थी। उसी दिन शीर्ष अदालत ने इन दोषियों की मौत की सजा के अमल पर लगी रोक हटाने से इंकार करने के दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ केन्द्र की अपील पर चारों दोषियों से जवाब मांगा था।

हालांकि, शीर्ष अदालत ने प्राधिकारियों को दोषियों को फांसी देने के लिए नई तारीख के लिए निचली अदालत जाने की छूट प्रदान करते हुए कहा था कि न्यायालय में लंबित केन्द्र और दिल्ली सरकार की अपील इसमें बाधक नहीं होगी। निचली अदालत ने 31 जनवरी को अगले आदेश तक के लिए चारों दोषियों-मुकेश कुमार सिंह, पवन गुप्ता, विनय कुमार शर्मा और अक्षय कुमार को फांसी देने पर रोक लगा दी थी। ये चारों दोषी इस समय तिहाड़ जेल में बंद हैं।

निर्भया से 16-17 दिसंबर, 2012 को दक्षिणी दिल्ली में चलती बस में छह लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया और दरिंदगी के बाद उसे सड़क पर फेंक दिया था। निर्भया की बाद में 29 दिसंबर, 2012 को सिंगापुर के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। इन छह आरोपियों में से एक राम सिंह ने तिहाड़ जेल में कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी जबकि छठा आरोपी किशोर था जिसे तीन साल सुधार गृह में रखने के बाद 2015 में रिहा कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...