back to top

कौशांबी में धर्मांतरण कराने के आरोप में नौ लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र में सोमवार को कथित तौर पर गैरकानूनी ढंग से लोगों का धर्म परिवर्तन कराकर ईसाई धर्म में शामिल कराने के आरोप में नौ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आज सैनी थाना पुलिस को ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गयी कि थाना क्षेत्र के ग्राम महुलीतीर में शिव शंकर के घर में कुछ लोगों द्वारा गांव तथा आसपास के क्षेत्र के भोले भाले लोगों को गुमराह कर उनकी बीमारी और समस्याओं को ठीक करने का प्रलोभन देकर तथा चमत्कार की बात कह कर ईसाई धर्म में परिवर्तन कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस सूचना पर सैनी थाना पुलिस बल द्वारा नौ व्यक्तियों झूरी लाल,वीरेंद्र, शिव शंकर, चिंगा, बृजेश पटेल, चक्रधारी, निवासी महुली तीर, पवन कुमार निवासी टेढ़ी मोड़ ठुलबुला, छेदीलाल व अरुण कुमार मौर्य निवासी मलाक निंदूरा को शिव शंकर के ग्राम महुली तीर स्थित घर से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के विरुद्ध सैनी थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया है। एसपी ने कहा कि विधिक प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

सावन संकष्टी चतुर्थी आज, बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। सनातन धर्म में सावन का महीना और संकष्टी चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश और शिवजी की कृपा पाने के लिए खास माना जाता...

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...