back to top

पाकिस्तान में जिरगा बैठक के दौरान संघर्ष में नौ लोगों की मौत, छह घायल

पेशावर। उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक जिरगा बैठक के दौरान दो समूहों के बीच हुई गोलीबारी में स्थानीय परिषद के दो सदस्यों सहित कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। जिरगा बैठक गांव के बुजुर्गों की एक पारंपरिक सभा होती है, जो पश्तूनवाली की शिक्षाओं के आधार पर विवादों को सुलझाती है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम ऊपरी दीर जिले के वेरावल बंदगई गांव में यह बैठक आयोजित की जा रही थी। इस दौरान एक सड़क के निर्माण और जमीन को लेकर विवाद हुआ।

 

अधिकारियों ने कहा कि अमीर बच्चा और बख्त आलम के परिवारों के नेतृत्व वाले दो समूहों के बीच कहासुनी के बाद गोलीबारी शुरू हो गई। इसमें एक परिवार के सात लोग और जिरगा के दो सदस्यों की मौत हो गई तथा छह अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी भाग गए हैं और मृतकों के शव दीर खासी के जिला मुख्यालय अस्पताल में ले जाए गए हैं तथा घायलों को भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में बहुत आक्रोश है। सैकड़ों लोग मृतकों के शवों को दीर-पेशावर रोड पर ले गए और उन्होंने यातायात बाधित कर दिया। उन्होंने पुलिस से आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने और उनकी बंदूकें जब्त करने की मांग की। पाकिस्तान के कबायली इलाकों में विवादों को सुलझाने के लिए जिरगा बैठकें आयोजित होती हैं और कई बार इनमें हिंसा की घटनाएं भी होती है। इस तरह की आधा दर्जन घटनाएं केवल इस साल दर्ज की गई हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...