back to top

बाजार में लगातार छठे दिन तेजी, निफ्टी फिर से 10 हजार अंक के पार

मुंबई। वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेत और निवेशकों की लिवाली जारी रहने से देश के शेयर बाजारों में लगातार छठे दिन तेजी का रुख रहा। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 284 अंक लाभ में रहा और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10 हजार अंक से ऊपर बंद हुआ। बैंकिंग और दूसरी वित्तीय कंपनियों के शेयरों में भारी लिवाली का जोर रहा।

कारोबार के दौरान बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 34,488.69 अंक की ऊंचाई छूने के बाद कारोबार की समाप्ति पर पिछले दिन के बंद स्तर के मुकाबले 284.01 अंक यानी 0.84 प्रतिशत बढ़कर 34,109.54 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का व्यापक आधार वाला निफ्टी भी 82.45 अंक यानी 0.83 प्रतिशत सुधर कर 10,061.55 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी 11 मार्च 2020 के बाद पहली बार दस हजार अंक के ऊपर पहुंचा है। सूचकांक में शामिल शेयरों में महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा में सर्वाधिक 4.82 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

इसके बाद कोटक महिन्द्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, नेस्ले इंडिया, स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और ओएनजीसी के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। इसके विपरीत एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, मारुति और हीरो मोटोकार्प गिरावट दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल रहे। इनमें 2.12 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई। विश्लेषकों का मानना है कि तेजड़िया ने बाजार पर अपनी पकड़ बनाए रखी है।

विदेशी कोषों का प्रवाह जारी रहने और वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों से बाजार में तेजी का रुख जारी रहा। विश्लेषकों का कहना है कि दुनियाभर के देशों में अर्थव्यवस्थाओं में धीरे धीरे गतिविधियां फिर शुरू होने से बाजार में तजी की धारणा रही। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और अमेरिका- चीन के बीच तनाव की चिंता भी बाजार को रोकने में असफल रही। घरेलू बाजारों में विदेशी प्रवाह बढ़ने से भी तेजी का रुख रहा। अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजारों में 7,498.29 करोड़ रुपये के शेयरों की लिवाली की।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड में शोध उपाध्यक्ष अजित मिश्रा ने कहा, विभिन्न क्षेत्रों के सूचकांक में मिला जुला रुख रहा। धातु, बैंकिंग और पूंजीगत सामानों में सर्वाधिक बढ़त रही जबकि सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार जैसे क्षेत्र में गिरावट रही। इस बीच भारत की सेवा क्षेत्र की गतिविधियां मई माह में तेजी से घटीं हैं। कोरोनावायरस महामारी के कारण कारोबारी गतिविधियां प्रभावित हुईं। ग्राहक दुकानों और व्यावसायिक केन्द्रों से दूर रहे। इससे कारोबार के साथ ही रोजगार का भी नुकसान हुआ। बुधवार को जारी पीएमआई आंकड़ों में यह स्थिति देखी गई।

हालांकि चीन में सेवा क्षेत्र की गतिविधियां महामारी से पहले के स्तर पर पहुंच गई हैं। शंघाई, हांगकांग, टोक्यो और सिओल के बाजार दो प्रतिशत तक ऊंचे बंद हुए। यूरोप के बाजारों में शुरुआती कारोबार में सकारात्मक रुख दिखाई दिया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ब्रेंट क्रूड तेल वायदा 1.04 प्रतिशत बढ़कर 39.98 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में बुधवार को कोरोना वायरस के नए मामलों में 8,909 का रिकार्ड उछाल दर्ज किया गया और कुल मामलों की संख्या 2,07,615 तक पहुंच गई जबकि मरने वालों का आंकड़ा 5,815 तक पहुंच गया।

RELATED ARTICLES

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...