back to top

निकोलस उष्णकटिबंधीय तूफान में तब्दील हुआ, विनाशकारी बाढ़ का खतरा बढ़ा

ह्यूस्टन। अटलांटिक महासागर में उठा निकोलस तूफान अब उष्णकटिबंधीय तूफान में तब्दील हो गया है और उसने मंगलवार को अमेरिका के टेक्सास राज्य के तट पर दस्तक दी। इसकी वजह से खाड़ी के तटीय इलाके में 20 इंच तक बारिश होने और अचानक बाढ़ आने का खतरा उत्पन्न हो गया है। इनमें वर्ष 2017 में हार्वे तूफान से तबाही का सामना कर चुके इलाके और लुइसियाना का क्षेत्र भी शामिल है। मियामी स्थित राष्ट्रीय तूफान केंद्र के मुताबिक निकोलस ने माटागोर्डा प्रायद्वीप के पूर्वी हिस्से तक पहुंच गया है और इस समय ह्यूस्टन के दक्षिण दक्षिणपश्चिम से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और अधिकतम 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

 

वर्ष 2021 में अटलांटिक महासागर में उठने वाले तूफानों में निकोलस 14वां तूफान है। केंद्र ने बताया कि तूफान 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ रहा है और इसके धीरे-धीरे दक्षिण पूर्वी टेक्सास की ओर मंगलवार तक पहुंचने की उम्मीद है जबकि दक्षिण पश्चिम लुइसियाना यह बुधवार को पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि अबतक यह पता नहीं है कि निकोलस तूफान से टेक्सास, खासतौर पर बाढ़ के खतरे का सामना कर रहे ह्यूस्टन में कितनी बारिश होगी।
इसके मद्देनजर सभी तटीय राज्यों को उष्णकटिबंधीय तूफान की चेतावनी दी गई है और अचानक बाढ़ आने की आशंका जताई गई है।

 

सेंटर प्वाइंट एनर्जी ने बताया है कि करीब तीन लाख ग्राहकों की बिजली आपूर्ति तूफान की वजह से बाधित हुई है और यह संख्या और बढ़ेगी। तूफान की वजह से कई जिला स्कूलों को बंद कर दिया गया है और इसका नकारात्मक प्रभाव कोविड-19 टीकाकरण पर भी पड़ा है। मौसम सेवा के मुताबिक आने वाले दिनों में 15 से 30 सेंटीमीटर बारिश मध्य और ऊपरी टेक्सास तटीय इलाके में हो सकती है जबकि कुछ स्थानों पर 46 सेंटीमीटर तक बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही मंगलवार को ऊपरी टेक्सास और दक्षिण पश्चिम लुइसियाना में बवंडर उठने की भी संभावना जताई गई है। गौरतलब है कि निकोलस द्वारा टेक्सास के उन्हीं इलाकों में बारिश लाने की संभावना हैं जहां पर हार्वे तूफान ने तबाही मचाई थी। हार्वे तूफान की वजह से 152 सेंटीमीटर बारिश हुई थी और करीब 68 लोगों की जान गई थी।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...