back to top

नगरोटा मुठभेड़ मामले की जांच करेगी एनआईए

नई दिल्ली। जांच एजेंसी एनआईए हाल में जम्मू के नगरोटा में हुई एक मुठभेड़ की जांच करेगी। इस मुठभेड़ में पाकिस्तान के प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के चार आतंकवादियों को पुलिस ने मार गिराया था। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

केंद्र सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के बाद राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने इस मामले की जांच को संभाल लिया है। जम्मू-कश्मीर के नगरोटा क्षेत्र में पुलिस ने 19 नवंबर को तत्परता से अभियान चलाया था, जिसमें आतंकवादी मारे गए थे।

एनआईए जैश के इन आतंकवादियों के षड्यंत्र और मंशा का पता लगाने के लिए जांच करेगी और इनके संपर्क में रहने वाले लोगों का भी पता लगाएगी। एनआईए की टीम ने 19 नवंबर को बन टोल प्लाजा में मुठभेड़ स्थल का भी दौरा किया था। वहीं एनएआई इस साल 31 जनवरी को हुई एक मुठभेड़ की भी जांच कर रही है जिसमें जेईएम के तीन आतंकवादी मारे गए थे।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...