back to top

एनआईए ने की सचिन वाजे के नाम पंजीकृत महंगी कार जब्त

मुंबई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मुंबई के गिरफ्तार पुलिस अधिकारी सचिन वाजे के नाम पंजीकृत एक महंगी कार मंगलवार को नवी मुंबई से जब्त की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जांच टीम पिछले कई दिनों से एक मित्सुबिशी आउटलैंडर एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) की तलाश कर रही थी।

एनआईए उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास एंटीलिया के बाहर पिछले महीने एक वाहन (स्कॉर्पियो) खड़ा पाए जाने और इसके बाद वाहन के कथित मालिक मनसुख हिरन के मृत पाए जाने से जुड़े मामलों की जांच कर रही है। अंबानी के आवास के बाहर खड़े वाहन में विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि एक सूचना मिलने पर एनआईए अधिकारियों की एक टीम नवी मुंबई के कामोठ इलाके में गई और एक एसयूवी बरामद की, जो सेक्टर-7 में एक हाउसिंग सोसाइटी के बाहर खड़ी थी।

उन्होंने बताया कि कार की नंबर प्लेट से प्रदर्शित होता है कि यह एपीआई सचिन वाजे के नाम पंजीकृत है। एनआईए को संदेह है कि एसयूवी को एक पुलिस अधिकारी ले कर आए होंगे, जो वाजे के सहकर्मी हैं। इससे पहले, एनआईए ने कम से कम आठ महंगी कारें जब्त की हैं, जिनका वाजे ने कथित तौर पर इस्तेमाल किया था।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...