back to top

कश्मीर के 14 जिलों में एनआईए की छापेमारी

अलगाववादी संगठन जमात-ए-इस्लामी के सदस्यों के घरों की तलाशी

श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) टेरर फंडिंग मामले में आज जम्मू-कश्मीर के 14 जिलों में करीब 45 जगहों पर छापेमारी कर रही है। इन जिलों में श्रीनगर, पुलवामा, कुपवाड़ा, डोडा, किश्तवाड़, रामबन, अनंतनाग, बड़गाम, राजौरी और शोपियां भी शामिल हैं।
जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर एनआईए के अधिकारी जमात-ए-इस्लामी के सदस्यों के घर की तलाशी ले रहे हैं। इस संगठन की पाकिस्तान समर्थक और अलगाववादी नीतियों के चलते 2019 में केंद्र सरकार ने इसे बैन कर दिया था। इसके बावजूद यह संगठन जम्मू-कश्मीर में काम कर रहा है।

 

एनआईए ने 10 जुलाई को टेरर फंडिंग मामले में जम्मू-कश्मीर में 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस रेड से एक दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर सरकार के 11 कर्मचारियों को आतंकी कनेक्शन होने के चलते नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। इसमें से दो आरोपी हिज्बुल-मुजाहिदीन के सरगना सयैद सलाहुद्दीन के बेटे थे। हिज्बुल-मुजाहिदीन के चार कथित आंतकियों के खिलाफ सबूत मिले थे कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान से पैसे लिए थे। दिल्ली की एक कोर्ट ने इस मामले में उनके खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने इन चारों कथित आतंकियों पर क्रिमिनल कॉन्स्पिरेसी, देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने और यूएपीए के तहत कई चार्ज लगाने का आदेश दिया है।

 

 

कोर्ट ने कहा था कि हिज्बुल-मुजाहिदीन ने जम्मू-कश्मीर अफेक्टीज रिलीफ ट्रस्ट नाम से फर्जी आगेर्नाइजेशन बनाया था। इसका असली मकसद आतंकी गतिविधियों को फंडिंग करना था। इस ट्रस्ट से आतंकियों और उनके परिवारों को पैसे दिए जाते हैं।

 

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...