back to top

एनआईए ने आईएसआई ‘एजेंट’ मुंद्रा डॉकयार्ड के पर्यवेक्षक को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुजरात में मुंद्रा डॉकयार्ड के पर्यवेक्षक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के कथित एजेंट के तौर पर काम कर रहा था। एनआईए के अधिकारी ने बताया कि गजुरात के पश्चिमी कच्छ के निवासी, राजकभाई कुम्भर को उत्तर प्रदेश के डिफेंसा आईएसआई मामले की जांच के सिलसिले में रविवार को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि यह मामला चंदोली जिले में मुगलसराय से मोहम्मद राशिद की गिरफ्तारी पर लखनऊ के गोमती नगर पुलिस थाने में 19 जनवरी को दर्ज प्राथमिकी से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि एनआईए ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून (यूएपीए) के तहत छह अप्रैल को मामले को फिर से दर्ज किया था।

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि राशिद पाकिस्तान में रक्षा या आईएसआई हैंडलर के साथ संपर्क में था और दो बार पड़ोसी देश गया। एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि उसने भारत में सामरिक रूप से संवेदनशील एवं महत्त्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की तस्वीरें भेजीं और पाकिस्तान में आईएसआई हैंडलर के साथ सशस्त्र बलों की गतिविधि के बारे में सूचना साझा की।

प्रवक्ता ने बताया कि जांच में सामने आया कि कुम्भर आईएसआई एजेंट के तौर पर काम कर रहा था और किसी रिजवान के खाते में पेटीएम के जरिए 5,000 रुपये भेजे जिसे बाद में मुख्य आरोपी राशिद तक पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि यह राशि सूचना देने के लिए कुम्भर ने राशिद को आईएसआई हैंडलर के निर्देशों पर दी थी। कुम्भर के घर में गुरुवार को तलाशी ली गई और अपराध साबित करने वाले कई दस्तावेज बरामद किए गए। मामले में आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...