back to top

ब्रिटेन में कोविड-19 के नए टीके का मनुष्यों पर जाँच शुरू

लंदन। इंपीरियल कॉलेज लंदन के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित कोरोना वायरस के एक टीके का इस सप्ताह क्लीनिकल अनुसंधानकतार्ओं ने मनुष्य पर परीक्षण शुरू कर दिया है। पहली बार टीके का परीक्षण मनुष्य पर किया जा रहा है जिसमें पता लगाया जाएगा कि क्या यह कोविड-19 के खिलाफ प्रभावी प्रतिरक्षा तंत्र प्रदान करता है या नहीं।

कोविड-19 महामारी से रोजमर्रा के जीवन पर असर

इंपीरियल कॉलेज में संक्रामक रोग विभाग के प्रोफेसर रॉबिन शटोक ने कहा, कोविड-19 महामारी ने हजारों लोगों की जान ले ली है और रोजमर्रा के जीवन पर बहुत असर डाला है। दीर्घकालिक दृष्टि से, एक व्यवहार्य टीका सबसे ज्यादा अरक्षित लोगों को बचाने के लिए महत्त्वपूर्ण होगा, जो प्रतिबंधों में ढील देने और लोगों को सामान्य जीवन की तरफ लौटने में मदद करेगा।

उन्होंने कहा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण से नई तकनीकों का आशय है कि हम अभूतपूर्व गति से एक प्रभावशाली टीके के लिए आगे बढ़ पा रहे हैं। हम एक टीका विकसित करने और कुछ ही महीनों के अंदर उसका मनुष्य पर परीक्षण करने में सफल हो सकते हैं। इस तरह के टीके के साथ पहले कभी ऐसा नहीं हुआ।

2021 की पहली छमाही में एक व्यवहार्य टीका उपलब्ध

उन्होंने कहा, अगर हमारे प्रयास सफल हुए और टीका महामारी के खिलाफ प्रभावी तरीके से संरक्षण प्रदान करता है तो भविष्य में महामारी के प्रकोप से निपटने में यह क्रांतिकारी साबित हो सकता है। अनुसंधानकतार्ओं को उम्मीद है कि एक बार सुरक्षित आंकड़े प्राप्त हो जाएं तो अध्ययन को प्रकाशित किया जा सकेगा तथा 2021 की पहली छमाही में एक व्यवहार्य टीका उपलब्ध होगा।

उनका कहना है कि टीके के क्लीनिक-पूर्व कई सुरक्षा परीक्षण हो चुके हैं और पशुओं पर अध्ययन में यह सुरक्षित रहा तथा प्रभावी प्रतिरक्षा प्रणाली के उत्साहजनक संकेत देखने को मिले। ब्रिटिश सरकार ने सोमवार को एक बयान में कहा कि परीक्षण में शामिल 300 स्वस्थ लोगों को टीके की दो खुराक दी जाएंगी।

6,000 स्वस्थ प्रतिभागियों को टीके की जांच के लिए शामिल किया जाएगा

अगर टीका सुरक्षित पाया जाता है और मनुष्यों में उत्साहजनक परिणाम देता है तो साल के अंत में बड़े स्तर पर तीसरे चरण के परीक्षण की योजना बनाई जाएगी जिसमें करीब 6,000 स्वस्थ प्रतिभागियों को टीके की जांच के लिए शामिल किया जाएगा। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि अगर क्लीनिकल परीक्षण सफल हुए तो अंतत: यह टीका ब्रिटेन के साथ ही पूरी दुनिया में कोविड-19 के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करेगा।”

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...