back to top

तीन तकनीकी विश्वविद्यालयों में एक जुलाई से शुरू होगा नया सत्र

– पहले फेज की कक्षाएं 6 और दूसरे फेज की 27 जुलाई से होगी शुरू

– तीनों तकनीकी विवि का विस्तृत पठन पाठन व परीक्षा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर होगा उपलब्ध

लखनऊ। प्रदेश के तकनीकी विश्वविद्यालयों में कोरोना महामारी से बचाव के चलते कक्षाएं व परीक्षाएं स्थगित कर दी गयी थी। अब इस अवधारणा के साथ कोविड-19 महामारी की स्थितियां 30 जून तक नियंत्रण में होंगी। स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय एक जुलाई से शुरू हो सकेंगें। इस सम्बन्ध में प्रदेश के तीनों तकनीकी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में शेष सम सत्र 2019-20 के लिए पठन-पाठन, शेष सत्रीय परीक्षा और प्रवेश परीक्षा इत्यादि के सम्बन्ध में सम्यक रूप से निर्णय लिया गया है।

जिसमें विशेष रूप से डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू), मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर और हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय, कानपुर शामिल हैं। इस प्रकार इस तालिका अनुसार डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से सम्बद्ध 756 तकनीकी संस्थानों, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर और हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय, कानपुर के अंतिम वर्ष के छात्रों और विश्वविद्यालय की सुविधानुसार अन्य छात्रों को सम्मिलित करते हुये पहले फेज में अध्यापन के लिए कक्षाएं 06 जुलाई से शुरू होंगी, जिसकी सत्रीय परीक्षा 18 जुलाई से 26 जुलाई के बीच सम्पन्न करायी जाएंगी।

दूसरे फेज में अन्य सभी वर्षों के छात्रों के लिए अध्यापन के लिए कक्षाएं 27 जुलाई से शुरू होंगी, जिसकी परीक्षाएं 08 अगस्त से 31 अगस्त/ 10 सितम्बर के बीच सम्पन्न करायी जायेगी। सत्र 2020-21 का शुरू एआईसीटीई/यूजीसी के द्वारा नियत समय-सारिणी से शुरू होगा। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की राज्य प्रवेश परीक्षा-2020 की परीक्षाएं 02 अगस्त को सम्पंन करायी जाएंगी। जबकि मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर की प्रवेश परीक्षा 25 जुलाई को सम्पन्न होगी। प्रदेश के तीनों तकनीकी विश्वविद्यालयों का विस्तृत पठन पाठन परीक्षा कार्यक्रम उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करायी जाएगी।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...