back to top

कोविड 19 के बीच बिग बॉस का नया सीजन शुरू

मुंबई। कोरोना वायरस महामारी के बीच देश के लोकप्रिय रियलिटी कार्यक्रमों में से एक बिग बॉस के नए सीजन की शुरुआत शनिवार रात मेजबान सलमान खान ने की। खान ने कहा, इस साल सबसे ज्यादा नकारात्मक शब्द पॉजिटिव (संक्रमित) है। खान ने कहा कि लॉकडाउन ने लोगों को घर का काम करना सिखाया, चाहे वह बर्तन साफ करना हो या फर्श की सफाई करना। बॉलीवुड कलाकार ने कहा कि लॉकडाउन ने हमें अतीत का सम्मान करना सिखाया है।

खान ने बताया कि महामारी को ध्यान में रखते हुए इस बार लाइव शो में सेट पर दर्शक मौजूद नहीं होंगे। इस शो के निर्माण से जुड़े करीबी सूत्रों के अनुसार शो में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों ने घर में प्रवेश से पहले पृथकवास की अवधि पूरी कर ली है। बिग बॉस के पुराने सीजन्स के प्रतिभागी सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान इस शो में तूफानी सीनियर्स के रूप में आए हैं। अगले 15 दिन में यह घर से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने में अहम भूमिका निभाएंगे।

खान ने दर्शकों का परिचय इस शो के प्रतिभागियों से कराया। इस शो में टीवी कपल अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक, अभिनेता एजाज खान, जैस्मिन भसीन, निशांत सिंह मलखानी, पवित्रा पूनिया, गायक राहुल वैद्य, गायक कुमार सानू के बेटे जान कुमार, मॉडल शहजाद देओल, गायिका-मॉडल सारा गुरपाल और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री निक्की तम्बोली हैं। कलाकार एजाज खान का कहना है कि इस शो का स्वरूप ऐसा है, जो प्रतिभागियों को उनका वास्तविक व्यक्तित्व दिखलाने पर मजबूर कर देता है।

शो में प्रवेश से पहले खान ने बताया कि पहले वह मानते थे कि बिग बॉस प्रतिभागियों के बीच एक-दूसरे पर चिल्लाने का मुकाबला है। लेकिन अब उन्हें लगता है कि ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि वह मानते हैं कि इस शो में लोगों का असल रूप सामने आ ही जाता है क्योंकि कोई भी दो सप्ताह से ज्यादा समय तक बनावटी व्यवहार नहीं कर सकता।

RELATED ARTICLES

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

फिरोजाबाद: महिला तहसीलदार ने जिलाधिकारी पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए

फिरोजाबाद । टूंडला में तैनात तहसीलदार राखी शर्मा ने जिलाधिकारी रमेश रंजन पर उत्पीड़न और अनुचित दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि,...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...