back to top

आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में नई शिक्षा नीति महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी: मोदी

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार की नई शिक्षा नीति (एनईपी) आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा भारतीय छात्रों को वैश्विक स्तर पर और अवसर मुहैया कराने के लिए शिक्षा क्षेत्र को खोलेगी।

मोदी ने कहा कि समग्र ज्ञान सभी समस्याओं का समाधान है और विज्ञान इसका अहम भाग है। एनईपी भारत को दुनिया में शिक्षा के केंद्र के तौर पर स्थापित करेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आईआईटी (गुवाहाटी) के 22वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा, छात्रों, मेरा दृढ़ विश्वास है कि आज के युवा राष्ट्र का भविष्य हैं। आपके सपने भारत के भविष्य को आकार प्रदान करेंगे, इसी लिए, हमें भविष्य के लिए तैयार रहने की जरूरत है।

मोदी ने आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में एक महत्वपूर्ण घटक के तौर पर शिक्षा की महत्ता के बारे में बताते हुए कहा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 21वीं सदी के आप जैसे युवाओं के लिए ही है। वो युवा जो दुनिया को लीड करेगा और साइंस व तकनीक में भारत को ग्लोबल लीडर बनाएगा।

उन्होंने कहा कि एनईपी को इस तरह से तैयार किया गया है कि इससे छात्रों पर कक्षा में शिक्षण एवं परीक्षा का बोझ कम होगा और यह देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा, हम सभी जानते हैं कि ज्ञान की कोई सीमा नहीं होती। एनईपी देश के शिक्षा क्षेत्र को खोलेगी। इसका मकसद यह है कि विदेशी विश्वविद्यालयों के परिसर भी देश में खुल सकें और हमारे छात्रों को वैश्विक अवसर यहीं मिल सकें।

उन्होंने कहा, इसी तरह भारतीय एवं विदेशी विश्वविद्यालयों के बीच अनुसंधान के क्षेत्र में गठजोड़ और छात्रों के आदान-प्रदान के कार्यक्रम प्रोत्साहित किए जाएंगे। मोदी ने कहा, एनईपी भारत को शिक्षा के एक वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करेगी।
उन्होंने कहा कि भारत के अच्छा प्रदर्शन करने वाले संस्थानों को विदेशों में परिसर खोलने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

मोदी ने कहा कि इस नीति में वे सभी चीजें हैं, जो युवा चाहते थे। उन्होंने कहा, एनईपी को बहुआयामी बनाया गया है और विषयों (को चुनने) के लिए लचीलापन प्रदान किया गया है। बहुस्तरीय प्रवेश एवं निकास विकल्प मुहैया कराए गए हैं। उन्होंने कहा, और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि एनईपी शिक्षा को प्रौद्योगिकी से जोड़ेगी और प्रौद्योगिकी को छात्रों की सोचने की प्रक्रिया का अहम हिस्सा बनाएगी। इसका अर्थ यह हुआ कि छात्र प्रौद्योगिकी के बारे में सोचेंगे और उसके बारे में सीखेंगे।

मोदी ने कहा कि एनईपी कृत्रिम मेधा के इस्तेमाल और ऑनलाइन सीखने की प्रक्रिया के विस्तार के मार्ग भी खोलेगी। उन्होंने कहा कि सीखने की प्रक्रिया में प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा प्रौद्योगिकी मंच स्थापित किया जाएगा और इस मामले में आईआईटी में अपार संभावनाएं हैं।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...