back to top

दस राज्यों में रोजाना तेजी से बढ़ रहे कोविड-19 के नए मामले

नई दिल्ली। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, और राजस्थान में कोविड-19 के रोजाना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और देश में सामने आए संक्रमण के नए मामलों में से 83.29 प्रतिशत मामले इन 10 राज्यों में हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में रोज के मामलों का बढऩा जारी है।

देश में कुल 1,31,968 नए मामले दर्ज किए गए जो अब तक एक दिन में सामने आए सर्वाधिक मामले हैं। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 56,286 नए मामले सामने आए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 10,652 जबकि उत्तर प्रदेश में 8,474 नए मामले सामने आए। भारत में 9,79,608 लोग अब भी कोरोना से संक्रमित हैं और यह देश में संक्रमण के कुल मामलों का 7.50 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल संक्रमित मरीजों में 69,289 मरीज बढ़े हैं।

मंत्रालय ने कहा कि देश में संक्रमित कुल मरीजों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और केरल के 73.24 प्रतिशत मरीज शामिल हैं। अकेले महाराष्ट्र में संक्रमण के कुल मामलों के 53.84 प्रतिशत मामले हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 61,899 लोगों के इस बीमारी से स्वस्थ होने के बाद अब तक 1,19,13,292 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं इसी अवधि के दौरान 780 और लोगों की मौत भी हुई। मौत के नए मामलों में 92.82 फीसदी मौत भी 10 राज्यों में हुई हैं।

महाराष्ट्र में सर्वाधिक 376 लोगों की मौत हुई जबकि छत्तीसगढ़ में 94 लोगों ने दम तोड़ दिया। मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 12 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में एक भी मौत नहीं हुई। इनमें राजस्थान, असम, लद्दाख, दमन एवं दीव तथा दादरा एवं नगर हवेली, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम, मणिपुर, लक्षद्वीप, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह तथा अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

देश में कुल 9.43 करोड़ कोविड-19 रोधी टीके दिए जा चुके हैं। सुबह सात बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक 14,28,500 सत्रों के माध्यम से 9,43,34,262 टीके दिए जा चुके हैं। इनमें 89,74,511 स्वास्थ्य कर्मी हैं जिन्हें पहली खुराक और 54,49,151 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है जबकि अग्रिम मोर्चे के 98,10,164 कर्मियों को भी टीके की पहली खुराक और 45,43,954 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक उम्र के 3,75,68,033 लाभार्थियों को पहली और 13,61,367 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई।

वहीं 45 से 60 वर्ष के लाभार्थियों को क्रमश: 2,61,03,814 और 5,23,268 पहली और दूसरी खुराक दी गई। मंत्रालय ने बताया कि अब तक देश में दी गई कुल खुराकों में से 60 प्रतिशत टीके आठ राज्यों में दिए गए। पिछले 24 घंटे के दौरान 36 लाख टीके दिए गए। मंत्रालय ने कहा, दुनिया भर में रोजाना दी जाने वाली टीकों की खुराकों के लिहाज से भारत प्रतिदिन औसतन 37,94,328 खुराकों के साथ नंबर एक स्थान पर है।

RELATED ARTICLES

योगी सरकार का बड़ा फैसला… पीआरडी जवान अब बनेंगे राज्य कर्मचारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा देने का आदेश जारी...

एल्डिको उद्यान दो में ‘गूंज’ संस्था ने मनाया दान उत्सव

लखनऊ, 12 अक्टूबर। सुरक्षा-2, एल्डिको उद्यान दो, लखनऊ में आज ‘गूंज’ संस्था द्वारा दान उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कॉलोनी के लगभग...

हिमाचल प्रदेश में कोविड को लेकर अलर्ट, अस्पतालों के लिए जारी हुई एडवाइजरी

अस्पतालों में बिस्तर, ऑक्सीजन आपूर्ति, वेंटिलेटर, आवश्यक दवाएं सहित अन्य प्रबंध करने को कहा गया है शिमला। देशभर में कोरोना के मामले आने के बाद...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...