back to top

बीबीएयू में एक सितंबर से शुरू होगा नया शैक्षिक सत्र 

  • एक जुलाई से खुलेगा बीबीएयू, जारी किया बदला शैक्षिक कलेंडर
  • 1 जुलाई सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चलेंगी कक्षाएं
  • सत्र 2020-21 के लिए 20 मई से आवेदन की संभावना
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) द्वारा लॉकडाउन के कारण प्रभावित हुए शैक्षणिक कैलेंडर को पुन: बदली हुई परिस्थितियों के अनुसार निर्धारित किया गया है। यदि भविष्य में कोरोना संकट के कारण नए बदलाव सरकार द्वारा नहीं किये जाते हैं और अनुमानित अवधि से पठन पाठन संबंधी गतिविधियां पुन: शुरू होती हैं तो उस परिस्थिति में यह टेंटेटिव एकेडमिक कैलेंडर सत्र 2019-2020 के लिए प्रभावी होगा।
विवि 1 जुलाई 2020 से पुन: खोलने का निर्णय लिया गया  है। लॉकडाउन के कारण पढ़ाई में हुए नुकसान की भरपाई के लिए एक जुलाई 2020 से प्रात: 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक कक्षाएं लगेंगी। अब सप्ताह में 6 दिन कक्षाएं लगेंगी। कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर सभी विद्यार्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का निर्देश भी दिया जाएगा और साथ ही सभी विद्यार्थियों के लिए आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा।
इसके साथ ही पीएचडी के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। पीएचडी में दाखिले के लिए चयनित विद्यार्थियों की सूची विवि की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। साक्षात्कार के लिए मेरिट के आधार पर चयनित विद्यार्थियों को ईमेल के जरिये भी सूचित किया जाएगा। पीएचडी में दाखिले की अंतिम तारीख 13 जुलाई निर्धारित की गई है।
अंतिम सत्र के विद्यार्थियों की परीक्षाओं के लिए भी तारीखों का निर्धारण किया गया है। सभी परीक्षाएं 20 जुलाई तक संपन्न कराए जाने का फैसला लिया गया है। परीक्षाओं के परिणाम सभी विभागों द्वारा 22 जुलाई तक परीक्षा नियंत्रक को भेजना होगा, जिसके बाद 25 जुलाई तक परीक्षा परिणामों की घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही बैक पेपर के लिए परीक्षाएं 28 से 30 जुलाई और 11 से 14 अगस्त के बीच में आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं के परिणाम भी अगस्त में घोषित कर दिए जाएंगे।
सत्र 2020-21 के लिए प्रवेश परीक्षा की तारीखों का भी निर्धारण किया गया है जिसमें 20 मई तक प्रवेश परीक्षाओं से संबंधित सूचना दी जा सकती है। सभी प्रवेश परीक्षाओं के फॉर्म भरने की तारीख 21 मई से 10 जुलाई तक होगी। जिसके बाद एक अगस्त से लेकर 10 अगस्त तक प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएगी और 15 अगस्त तक प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित करना तय किया गया है। दाखिले के लिए काउंसलिंग और फीस जमा करने के लिए 25 से 29 अगस्त तक का समय तय किया गया है।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...