back to top

आज ही के दिन लापता हुए थे नेताजी, ममता बनर्जी ने किया उन्हें याद और कही ये बात

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि लोगों को यह जानने का अधिकार है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस को क्या हुआ था। बनर्जी ने यह बात नेताजी को ऐसे दिन याद करते हुए कही जिस दिन वह 74 वर्ष पहले लापता हो गए थे। बनर्जी ने कहा कि 18 अगस्त 1945 को लापता होने के बाद नेताजी कहां गए? यह अभी तक पता नहीं है। उन्होंने ट्वीट किया, इसी दिन 1945 में नेताजी ताइवान के ताईहोकू हवाई अड्डे से एक विमान में सवार हुए थे और हमेशा के लिए लापता हो गए। हमें अभी भी नहीं पता कि उन्हें क्या हुआ। लोगों को माटी के लाल के बारे में जानने का अधिकार है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नेताजी ताइवान के ताईहोकू हवाई अड्डे से एक विमान में सवार हुए थे जो कि दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें महान नेता की मृत्यु हो गई।

 

यद्पी उनकी मृत्यु के बारे में कोई पुष्टि नहीं है क्योंकि विशेषज्ञ उनके लापता होने के बारे में विभिन्न दावे लेकर आए। केंद्र ने समय-समय पर नेताजी की मृत्यु या लापता होने से संबंधित रहस्यों पर प्रकाश डालने के लिए कई समितियों का गठन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिल पाया। इन समितियों में 1956 में शाह नवाज समिति, 1970 में खोसला आयोग और 2005 में मुखर्जी आयोग शामिल है। एक सितम्बर 2016 को नरेंद्र मोदी सरकार ने जापानी सरकार की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जिसमें यह निष्कर्ष निकला था कि बोस की ताइवान में विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। यद्यपि अभी भी कई लोगों का मानना है कि नेताजी विमान दुर्घटना में बच गए थे और छुपकर रहे।

RELATED ARTICLES

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...