back to top

कोरोना के मद्देनजर त्योहारों में पूरी सतर्कता बरतने की आवश्यकता : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के मद्देनजर त्योहारों में पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा है कि दीपावली से लेकर छठ पर्व तक व्यापक सावधानी की आवश्यकता है, क्योंकि इस दौरान लोग आपस में भेंट करते हैं। उन्होंने कहा कि छठ पर्व सामूहिक रूप से सम्पन्न किया जाता है, इसे देखते हुए जनपद स्तर पर समीक्षा करते हुए संक्रमण नियंत्रण के प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ शुक्रवार को यहां अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के सम्बन्ध में जागरूकता फैलाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जनपद लखनऊ, कानपुर नगर, वाराणसी तथा मेरठ में कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की दर को बेहतर करने के लिए उपचार व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 की जांच का कार्य पूरी गति से संचालित किया जाए। उन्होंने निगरानी व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू रखने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग त्योहारों के मद्देनजर पूरी सतर्कता बरतें। मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर आपातकालीन व्यवस्था को सक्रिय और प्रभावी बनाकर रखा जाए।

आदित्यनाथ ने कहा कि रोजगार सृजन के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं, इस सम्बन्ध में एक कार्ययोजना तैयार कर उसे लागू किया जाए। उन्होंने दीपावली एवं छठ पर्व के बाद मनरेगा के तहत तालाबों के पुनरुद्धार कार्य को प्रारम्भ किए जाने के निर्देश भी दिए।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...