back to top

कोविड-19 से निपटने के लिए सही अर्थाे में वैश्विक प्रतिक्रिया को अपनाने की जरूरत : मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और चीन के बीच अच्छे संबंधों को दोनों देशों, क्षेत्र एवं दुनिया की शांति एवं समृद्धि के लिय महत्वपूर्ण बताया और कहा कि कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए सही अर्थाे में वैश्विक प्रतिक्रिया को अपनाने की आवश्यकता है।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और चीन के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर चीनी प्रधानमंत्री ली क्विंग को भेजे संदेश में यह बात कही। इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को पत्र लिखकर दोनों देशों के मजबूत संबंधों को रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कोविड-19 महामारी हमें इस बात की याद दिलाती है कि दुनिया एक दूसरे से परस्पर किस प्रकार से जुड़ी हुई है और इसलिए इससे (कोरोना वायरस) मुकाबला करने के लिए सही अर्थाे में वैश्विक प्रतिक्रिया को अपनाने की आवश्यकता है। मोदी ने कहा कि भारत और चीन दो प्राचीन सभ्यताएं हैं जिनके बीच सदियों से परस्पर लाभकारी आदान-प्रदान का लंबा इतिहास रहा है।

उन्होंने कहा कि हम दो बड़े विकासशील देश और उभरती हुई अर्थव्यवस्थाएं हैं और आज तेजी से वैश्विक परिदृश्य पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मोदी ने कहा कि भारत और चीन के बीच अच्छे संबंध न केवल दोनों देशों के लिए उपयुक्त हैं बल्कि हमारे क्षेत्र और विश्व की शांति, स्थिरता और समृद्धि के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह दोनों देशों के संबंधों को और अधिक गहरा और मजबूत बनाने के लिए चीनी प्रधानमंत्री के साथ काम करने को लेकर आशान्वित हैं।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को लिखे पत्र में चीन की सरकार और वहां के लोगों के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त की। कोविंद ने कहा कि दोनों देशों ने पिछले कुछ वर्षाे में राजनीतिक, आर्थिक क्षेत्र और लोगों से लोगों के बीच संबंधों सहित द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने में काफी प्रगति हासिल की है।

वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने चीनी समकक्ष वांग ई को लिखे पत्र में कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर को मनाने के लिय निर्धारित कार्यक्रम कोविड-19 के कारण नहीं आयोजित किए जा सके हैं और एक बार इस महामारी पर नियंत्रण होने के बाद इसे उत्साह से मनाया जाएगा। जयशंकर ने कहा कि पिछले सात दशकों में भारत-चीन संबंधों को काफी विस्तार मिला है और इसका स्वरूप बहुआयामी हो गया है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...