back to top

कोरोना से दुनिया में करीब तीन लाख लोगों की मौत

वॉशिंगटन। दुनिया में करोनावायरस से अब तक 44 लाख 55 हजार 224 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 16 लाख 76 हजार 413 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, मौतों का आंकड़ा 2 लाख 98 हजार 877 पर पहुंच गया है। फ्रांस की ग्लोबल फार्मास्यूटिकल कंपनी सनोफी ने अमेरिका को सबसे पहले कोविड-19 की वैक्सीन देने की बात कही है। इस पर फ्रांस भड़क उठा है।

फ्रांस की डिप्टी फाइनेंस मिनिस्टर एग्नेस पैनियर ने कहा, सनोफी कंपनी का बयान गलत है इसे बिल्कुल भी नहीं माना जाएगा। यदि कोई वैक्सीन बनी तो उस पर पूरी दुनिया का अधिकार होगा। सनोफी कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव पाउल हडसन ने बुधवार को कहा था कि उसकी ओर से बनाई गई वैक्सीन में पहला अधिकार अमेरिका का होगा, क्योंकि अमेरिका ने उनको वैक्सीन रिसर्च के लिए फंड मुहैया कराया है। उधर, कोरोनावायरस के चलते दुनियाभर में रमजान से जुड़े आयोजन रद्द कर दिए गए हैं। ऐसे में अमेरिका के मिशीगन में तीन सामुदायिक संस्थाओं ने रमादान लाइड चैलेंज का आयोजन किया है।

डियरबॉर्न शहर में इसके तहत लोगों से अपने घर को सजाने का टास्क दिया जाता है। रात को घरों में रोशनी भी की जाती है। उधर, आॅस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने गुरुवार को कहा कि महामारी के दौरान देश में 6 लाख लोगों की नौकरियां खत्म हुई हैं। देश में बेरोजगारी दर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत से बढ़कर 6.2 प्रतिशत हो गई है। मॉरिसन ने कहा कि यह बेहद कठिन समय है। यह आंकड़े बेहद हैरान करने वाले हैं। लॉकडाउन में ढील देने से अर्थव्यवस्था के कुछ बेहतर होने की उम्मीद है।

उधर, संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि महामारी से वैश्विक स्तर पर मानसिक बीमारी का खतरा बढ़ेगा। महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मनोवैज्ञानिक परेशानियों से निपटने के लिए सरकारों, संस्थाओं को आगाह किया। लोगों को अपनों को खोने का दुख, नौकरी जाने का सदमा और अकेले रहने की आदत इसका बड़ा कारण हो सकता है। यह बीमारी उन परिवारों और समुदायों को ज्यादा प्रभावित कर सकती है, जो मानसिक रूप से तनाव में हैं।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

केरल में भाकपा विपक्ष के उपनेता पद की मांग पर कायम: राजन

तिरुवनंतपुरम । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के विधायक के. राजन ने शनिवार को कहा कि पार्टी केरल विधानसभा में विपक्ष के उपनेता पद की...

भारत-पेरू मुक्त व्यापार समझौता जल्द होने की संभावना नहीं: पीयूष गोयल

नयी दिल्ली । वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि कुछ उत्पादों में बाजार पहुंच संबंधी चिंताओं के कारण भारत-पेरू...

यूपी-एटीएस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी जाली नोट तस्कर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी-एटीएस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पश्चिम बंगाल के मालदा से 25,000 रुपये के इनामी जाली मुद्रा तस्कर जाकिर को गिरफ्तार...