back to top

एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने भरा पर्चा, पीएम मोदी समेत ये दिग्गज नेता रहे मौजूद

नयी दिल्ली। आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन ने बुधवार को संसद भवन स्थित निर्वाचन कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

नामांकन के बाद सी. पी. राधाकृष्णन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें एनडीए द्वारा इस महत्वपूर्ण पद के लिए नामित किए जाने पर गर्व है और वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा कि देश के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय मर्यादाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

सी. पी. राधाकृष्णन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और दक्षिण भारत से आते हैं। वे तमिलनाडु के कोयंबटूर से दो बार सांसद रह चुके हैं। साथ ही वे लंबे समय तक पार्टी संगठन में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं। वर्ष 2023 में उन्हें झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया था, जहां उन्होंने प्रशासनिक दक्षता का परिचय दिया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राधाकृष्णन के नामांकन पत्र पर प्रस्तावक के तौर पर हस्ताक्षर किया।

एनडीए को संसद के दोनों सदनों में बहुमत प्राप्त है, ऐसे में सी. पी. राधाकृष्णन का उपराष्ट्रपति चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि, विपक्ष की ओर से अब तक किसी उम्मीदवार के नाम की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों की मानें तो कई नामों पर विचार किया जा रहा है और जल्द ही विपक्ष भी अपने प्रत्याशी की घोषणा कर सकता है।

इस चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गई है। एनडीए द्वारा राधाकृष्णन के नाम की घोषणा से यह स्पष्ट हो गया है कि पार्टी दक्षिण भारत को अधिक प्रतिनिधित्व देना चाहती है, साथ ही अनुभवी व साफ-सुथरी छवि वाले नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपने की रणनीति पर काम कर रही है।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...