back to top

नीतीश ने बिहार को जंगलराज से मुक्त किया, राजग को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश : शाह

पटना / छपरा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले 20 वर्षों में राज्य को जंगलराज से मुक्त किया और इस विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ऐतिहासिक जनादेश के साथ एक बार फिर सरकार बनाएगा।उन्होंने सारण जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि सारण लोकनायक जयप्रकाश नारायण और भिखारी ठाकुर की कर्मभूमि रही है और यही वह भूमि भी है जहां लोगों को लालूराबड़ी के जंगलराज की याद दिलाई जा सकती है। उन्होंने दावा किया कि राजग बिहार में इस बार भी ऐतिहासिकजनादेश के साथ सरकार बनाएगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शाह ने कहा, इस साल बिहार में लोग चार दिवाली मना रहे हैं। एक तो पारंपरिक दीपावली, दूसरी जब राजग सरकार ने जीविका दीदियों के खाते में 10 हजार रुपये भेजे, तीसरी जब केंद्र सरकार ने अधिकांश वस्तुओं पर जीएसटी घटाया और चौथी दिवाली 14 नवंबर को मनाई जाएगी जब बिहार चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। गृह मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले 20 वर्षों में बिहार को जंगलराज से मुक्त किया है। उनका कहना था कि पिछले 11 वर्षों में केंद्र की राजग सरकार ने गरीबों और राज्य के विकास के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।

शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा, मोदी जी ने अयोध्या में राम मंदिर का पुनर्निर्माण कराया, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के समय आतंकवादीपूरे देश में खून की होली खेल रहे थे, लेकिन मोदी जी ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर दिए। उन्होंने कहा कि राजग सरकार ने बिहार में पलायन को भी काफी हद तक रोकने में सफलता पाई है।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा,राजद की सूची में दिवंगत डॉन शहाबुद्दीन के बेटे का नाम शामिल है। ऐसे लोग राज्य की सुरक्षा नहीं कर सकते। जनता को इनसे सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने कहना था कि सारण की जनता को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यहां राजद को एक भी सीट न मिले और जंगलराज की वापसी न हो। गृह मंत्री ने लोगों का आह्वान किया कि वे राजग उम्मीदवार को वोट दें, विकास के लिए वोट दें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करें।

RELATED ARTICLES

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेट जीरो संकल्प को मिला नया विस्तार, दूसरी बार अभियान से जुड़े मेगा स्टार संजय दत्त

ये नेट जीरो का मूवमेंट केवल सरोजिनी नगर में नहीं, पूरे हिंदुस्तान में लेकर जाना है : संजय दत्त लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर टीम इंडिया में जगह बनाई

मुंबई। भारतीय टी20 क्रिकेट में शनिवार को बदलाव की नई बयार देखने को मिली जब श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह राष्ट्रीय...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को बजरंगबली का हुआ विशेष शृंगार, लगा भंडारा

लखनऊ। शनिवार का दिन भी भगवान बजरंगबली के नाम होता है इस दिन भी पवनसुत हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती...

सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के समन्वय से ही विश्वगुरु बनेगा भारत : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् के विकास के लिए रामभद्राचार्य ने दिए एक लाख रुपये सनातन धर्म और भारतीय वैदिक संस्कृति का सामंजस्य विषय पर विशिष्ट...

ब्लू स्टार आपरेशन में शहीद हुए निर्दोष सिखों की याद में अरदास

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला में अरदास कार्यक्रम आयोजनलखनऊ। शनिवार को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में अरदास एवं...

लक्ष्मण टीला पर बनेगा लक्ष्मण जी का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा के छठवें दिन चित्रकूट एवं वनवास प्रसंग का वर्णनन्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्षलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु...

अधिक मास का कालाष्टमी व्रत कल, होगी कालभैरव की पूजा

जीवन की बाधाएं, भय, नकारात्मक शक्तियां और कष्ट दूर होते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में कालाष्टमी भगवान शिव के उग्र एवं रक्षक स्वरूप काल भैरव...

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...