back to top

नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में सैन्य अभ्यास के तहत मिसाइल दागी

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी में अपने पोत गाइडेड मिसाइल कोरवेट आईएनएस कोरा से एक जहाज-रोधी मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। नौसेना ने ऐसा एक अभ्यास के तहत किया जो भारत के आसपास रणनीतिक समुद्री क्षेत्र में उसकी युद्धक तैयारियों को दर्शाता है।

नौसेना ने कहा कि मिसाइल ने अधिकतम सीमा पर स्थित लक्ष्य को बेहद सटीकता से निशाना बनाया। नौसेना ने ट्वीट किया, भारतीय नौसेना के गाइडेड मिसाइल कोरवेट आईएनएस कोरा द्वारा दागी गई जहाज-रोधी मिसाइल ने बंगाल की खाड़ी में अधिकतम दूरी पर स्थित लक्ष्य को सटीकता के साथ निशाना बनाया।

पिछले सप्ताह, नौसेना ने अरब सागर में किसी स्थान पर जहाज-रोधी मिसाइल द्वारा एक डूबते जहाज को अत्यंत सटीकता के साथ नष्ट करने का एक वीडियो जारी किया था। इस मिसाइल को विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य और कई युद्घपोतों, लड़ाकू हेलीकॉप्टरों, विमानों और नौसेना के अन्य उपकरणों के साथ किए गए एक व्यापक नौसेना अभ्यास के दौरान फ्रंटलाइन कोरवेट आईएनएस प्रबल से दागा गया था।

भारतीय नौसेना ने पूर्वी लद्दाख में सीमा गतिरोध को लेकर भारत और चीन के बीच तनाव के मद्देनजर चीन को एक संदेश देने के प्रयास के तहत हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी तैनाती में महत्वपूर्ण वृद्धि की है। भारतीय नौसेना ने पिछले कुछ हफ्तों में कई संयुक्त समुद्री अभ्यासों में हिस्सा लिया है, जिसमें 26-28 सितंबर के बीच जापान की नौसेना के साथ तीन दिवसीय अभ्यास शामिल है।

भारतीय नौसेना ने पिछले महीने ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के साथ हिंद महासागर क्षेत्र में दो दिवसीय अभ्यास भी किया था जिसमें कई जटिल नौसेना युद्घाभ्यास, विमान-रोधी अभ्यास और हेलीकाप्टर संचालन शामिल थे। गत जुलाई में भारतीय नौसेना ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के तट पर परमाणु ऊर्जा चालित विमानवाहक पोत यूएसएस निमित्ज के नेतृत्व में अमेरिकी नौसेना वाहक समूह के साथ सैन्य अभ्यास किया था। यूएसएस निमित्ज दुनिया का सबसे बड़ा युद्धपोत है।

RELATED ARTICLES

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

धीमी पिच से सामंजस्य बिठाने के लिए योजना बदलनी पड़ी: अभिषेक शर्मा

हैदराबाद। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन की पारी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जीत के नायक रहे अभिषेक शर्मा ने मंगलवार...

भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की अपनी नीति जारी रखेगा : केंद्रीय गृह मंत्री

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले वर्ष हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को बुधवार को याद किया और...

PM मोदी ने पहलगाम हमले की बरसी पर कहा….भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर बुधवार को कहा कि भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के...