back to top

कोशिकाओं में कोरोना के प्रवेश को रोक सकते हैं प्राकृतिक खाद्य परिरक्षक कण

नई दिल्ली। कंप्यूटर पर विश्लेषण के जरिए भारतीय वैज्ञानिकों ने पाया है कि प्राकृतिक खाद्य परिरक्षक छोटे कणों में प्रोटीन को मजबूती से बांधने की क्षमता होती है और यह कोविड-19 संक्रमण को रोक सकता है। कोरोना वायरस इसी प्रोटीन के रास्ते इंसानों की कोशिकाओं में प्रवेश करता है, इसलिए मार्ग अवरुद्ध करने पर संक्रमण रोका जा सकता है।

पत्रिका वॉयरोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि खाद्य श्रेणी वाले जीवाणु रोधी छोटे प्रोटीन (पेप्टाइड) निसन में इंसानों के भीतर पाए जाने वाले प्रोटीन एसीई2 को बांधने की क्षमता होती है और इसी के जरिए कोरोना वायरस कोशिकाओं में प्रवेश करता है। निसिन को वैश्विक तौर पर सुरक्षित और प्राकृतिक खाद्य परिरक्षक माना जाता है।

अध्ययन के सह लेखक विश्व भारती विश्वविद्यालय के स्वदेश रंजन बिस्वास ने बताया, पेप्टाइड निसिन में एसीई2 में प्रवेश करने वाले प्रोटीन को बांधने की क्षमता होती है। नोवेल कोरोना वायरस के स्पाइक प्रोटीन से ये ज्यादा कारगर होते हैं। विश्लेषण के आधार पर वैज्ञानिकों का मानना है कि पेप्टाइड इंसानों में एसीई2 कोरोना वायरस के स्पाइक प्रोटीन को खत्म कर सकता है और यह संक्रमण को रोकने में मददगार हो सकता है।

अध्ययनकर्ताओं ने लिखा है, वायरल स्पाइक प्रोटीन के रिसेप्टर बाइंडिंग डोमेन (आरबीडी) की तुलना में निसिन एचएसीई2 को ज्यादा प्रभावी तरीके से बांध सकता है। इस अध्ययन के संबंध में तमिलनाडु में शास्त्र विश्वविद्यालय के जैव सूचना विज्ञान के प्रोफेसर विग्नेश्वर रामकृष्णन ने कहा, यह उल्लेख करना महत्वपूर्ण है कि खाद्य परिरक्षक निसिन में एचएसीई2 रिसेप्टर को बांधने की क्षमता है और यह आरबीडी को बांधने का काम कर सकता है।

उन्होंने कहा, बीमारी के खिलाफ मौजूदा दवाओं के इस्तेमाल का प्रभाव देखने की तरफ वैज्ञानिक बिरादरी का ध्यान गया है। हालांकि इस संबंध में आगे और परीक्षण करने और इसे इस्तेमाल में लाने की विधि पर अध्ययन करने की जरूरत है। अमीनो अम्लों की छोटी श्रृंखलाओं को पेप्टाइड कहते हैं। कई पेप्टाइड मिलकर प्रोटीन का गठन करते हैं।

अध्ययन में बिस्वास और उनकी टीम ने पाया कि जीवाणु लेक्टोकोकस लेसिट्स के यूनिक कल्चर का इस्तेमाल चीज़ के उत्पादन में होता है और यह दूध को दही और निसिन में बदलने में सक्षम है। चूंकि गर्मी में भी निसिन सुरक्षित रहता है इसलिए बिस्वास का मााना है कि किफायती तौर पर इसका उत्पादन हो सकता है। बिस्वास ने कहा कि अध्ययन से इंसानी एसइई2 रिसेप्टर को अवरूद्घ करने के लिए अन्य खाद्य पेप्टाइड का पता लगाने को प्रोत्साहन मिलेगा।

RELATED ARTICLES

जल्द आएगी युवा नीति, युवा करेगा नेतृत्व

लखनऊ जो स्वयं को नहीं संभाल पा रहे, वे प्रदेश की 25 करोड़ जनता को क्या संभालते? इसीलिए दंगाइयों के सामने समाजवादी घुटने टेकते...

शत्रु संपत्ति हेराफेरी मामले में तत्कालीन एसडीएम समेत आठ पर FIR के निर्देश

सीजेएम ने पुलिस को 10 दिन में जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा, चकबंदी अभिलेखों में बदलाव कर निजी नाम दर्ज कराने का आरोप लखनऊ/गोंडा। उत्तर...

केंद्र सरकार ने मेटा से डीपफेक के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया

बैठकों के नतीजों की समीक्षा के बाद कानूनी राय लेगी सरकार : सूत्र नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी मेटा से ‘डीपफेक पर...

पापों से मुक्ति व मोक्ष दिलाने वाली कामिका एकादशी व्रत आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में कामिका एकादशी का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना का विधान बताया गया है।...

23वीं बम-बम भोले श्री बुद्धेश्वर धाम यात्रा शुरू

लखनऊ। 23वीं बम-बम भोले श्री बुद्धेश्वर धाम यात्रा के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों और आश्रमों में सुंदरकांड के पाठ के साथ...

गीत-संगीत और नृत्य ने बांधा अनूठा समां

महिला मारवाड़ी युवा मंच श्रद्धा शाखा ने मनाया भव्य उत्सवरंग-बिरंगे परिधानों में सजीं महिलाएंलखनऊ। हरियाली तीज के पावन पर्व के उपलक्ष्य में महिला मारवाड़ी...

इंदिरा नगर जैन मंदिर में आचार्य श्री का मार्मिक प्रवचन

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे चातुर्मास में आचार्य श्री सुबल सागर जी महाराज ने श्रावकों के प्रतिदिन करने योग्य 'षट् आवश्यक'...

ओटीटी पर नये कलाकारों को मौका मिलता है : दीपक दत्ता

लखनऊ। करीब तीन दशक से फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में सक्रिय अभिनेता दीपक दत्ता ने अपने अभिनय से कई यादगार किरदार दर्शकों को दिए...

भोजपुरी कलाकारों की प्रस्तुति संग कई विभूतियां सम्मानित

लखनऊ। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में भोजपुरी महोत्सव का भव्य आयोजन विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह, लोक निर्माण विभाग, हजरतगंज,...