back to top

प्रदेश में 9,261 गोवंशीय पशुओं की हुई स्वाभाविक मौत : मंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को कहा कि वर्ष 2019 में राज्य में 9,261 गोवंशीय पशुओं की मौत हुई। इन मामलों में किसी भी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई क्योंकि ये सभी स्वाभाविक मौतें हैं।

प्रदेश के पशुधन मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान बसपा सदस्य सुषमा पटेल द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि वर्ष 2019 में 9,261 गोवंशीय पशुओं की मौत हुई। चूंकि ये सभी मौतें स्वाभाविक थीं, इसलिए किसी भी अधिकारी के खिलाफ कोई कार्वाई नहीं की गई है।

सदन में सपा और विपक्ष के नेता रामगोविंद चौधरी ने मंत्री के इस जवाब पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने पोस्टमार्टम कराए बिना यह कैसे तय कर लिया कि गोवंशीय पशु स्वाभाविक मौत से मरे। इसपर मंत्री ने जवाब देते हुए स्वीकार किया कि किसी भी जानवर का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया गया है, लेकिन अगर आशंका पैदा करनेवाला कोई मामला उनके संज्ञान में आता है तो वह उसकी जांच कराएंगे।

भाजपा सदस्य सुरेन्द्र सिंह ने इस मुद्दे पर कहा कि महज भारत माता की जय या गौ माता की जय बोलने से कुछ नहीं होगा। गौ आश्रय स्थलों में पशुओं की देखभाल के लिए लोगों को रखने का प्रबंध किया जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...